‘छोटी से छोटी मदद भी बड़ी है’, असम को मुश्किल में देखकर Riyan Parag का रो पड़ा दिल

भारत के असम राज्य में इस वक्त बाढ़ ने आम जन जीवन में तबाही मचा दी है।

Riyan Parag

नई दिल्ली: भारत के असम राज्य में इस वक्त बाढ़ ने आम जन जीवन में तबाही मचा दी है। जिससे पूरा देश चिंता में है। हर साल की तरह इस साल भी असम में आई बाढ़ के चलते हजारों की संख्या में लोग अपने घरों को छोड़कर पलायन कर रहे हैं। बच्चे, बुजुर्गों की बदहाली की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उसे देखकर सभा का दिल पसीज रहा है। इस हालत को देखकर भारत के युवा खिलाड़ी रियान पराग (Riyan Parag) चुप नहीं रह सके और उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस से अपील करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Recommended Video

    Assam Flood: बाढ़ से 'बेहाल' असम, 24 घंटे में 11 की मौत, 9 लापता | वनइंडिया हिंदी |*News
    रियान पराग ने मदद की अपील की

    रियान पराग ने मदद की अपील की

    असल में हर साल मानसून के दौरान खराब व्यवस्था की तस्वीरें सामने आती हैं। बाढ़ से प्रभावित लोग अपना घर-द्वार छोड़कर महफूज जगह पर जाने के लिए बेबस हो जाते हैं। इस बार भी राज्य में खराब हालत है। अपने होमटाऊन की ऐसी हालत देखकर रियान पराग अपने इमोशंस को जाहिर किए बिना खुद को रोक नहीं सके और ट्विटर पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है।

    इस पोस्ट में पराग ने लिखा- "अगर आप असम की चाय सेलिब्रेट करते हैं, तो आपको असम की बाढ़ को लेकर भी चिंता करना चाहिए। कितने सारे लोग डिस्प्लेस हो गए और ना जाने कितनों के घर बर्बाद हो गए। लोगों के सपने टूट गए। गैट वेल सून, मेरे प्यारे असम। हर छोटी छोटी मदद मायने रखेगी। जय हिन्द।"

    असम की स्थिति है खराब

    असम की स्थिति है खराब

    असम में बाढ़ ने हाहाकार मचा रखा है। पिछले 24 घंटों में बाढ़ से 11 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। असम के 35 में से 32 जिलों में 47 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. पिछले 7 दिनों में बाढ़ की स्थिति के कारण अब तक 44 लोगों की जान गई है. करीब 5,424 गांव पानी में डूबे हुए हैं।

    राजस्थान की ओर से खेलते हैं पराग

    राजस्थान की ओर से खेलते हैं पराग

    रियान पराग ने 2019 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए अपने रियान ने 2019 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। तब से वह लगातार इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। आईपीएल 2022 में भी फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में 3 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। जहां, उन्होंने 16 मैचों में 20 से भी कम के औसत से 183 रन बनाए। 14 पारियों में उनका स्ट्राइक रेट 138.64 का रहा।

    लेकिन उन्होंने अपनी फील्डिंग से सभी का दिल जीत लिया। दिल के साथ-साथ उनके कैचों ने तो कई मैच के परिणाम भी बदल कर रख दिए। इतना ही नहीं रियान पराग ने इस सीजन 16 कैच लिए और इसी के साथ वह एक सीजन में सर्वाधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

    सुर्खियों में रहते हैं रियान पराग

    सुर्खियों में रहते हैं रियान पराग

    रियान पराग को भले ही अभी प्रोफेशनल क्रिकेट में आए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। आईपीएल 2022 के दौरान आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में वह हर्षल पटेल से भिड़ गए थे। इस मामले ने काफी सुर्खियां बटोरीं थी। इसके बाद क्वालीफायर-1 में रविचंद्रन अश्विन पर भी वह मैदान पर नाराज होते नजर आए थे। चूंकि, अश्विन ने उन्हें स्ट्राइक नहीं दी थी और वह इसके कारण रन आउट हो गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+