Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स के पास है कई मैच विनर खिलाड़ी, जानें शेड्यूल टीम और सभी डीटेल्स

Rajasthan Royals Team 2023 Player List: आईपीएल का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले के साथ होना है। गुजरात ने पिछले साल राजस्थान को हराकर फाइनल जीता था।

Rajasthan Royals

Rajasthan Royals Team 2023 Player List: राजस्थान रॉयल्स की टीम इस साल आईपीएल की बेहद मजबूत टीम दिखाई पड़ रही है। राजस्थान रॉयल्स का पिछला सीजन भी कमाल का गुजरा था। संजू सैमसन की कप्तानी में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। राजस्थान की टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं इस बार मिनी ऑक्शन के दौरान भी टीम ने कई बड़े खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने का काम किया है। राजस्थान की कोशिश पिछली बार की तरह दमदार प्रदर्शन करने की होगी।

राजस्थान की ताकत उसकी बल्लेबाजी

राजस्थान के पास सलामी बल्लेबाज के रूप में जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल हैं। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन और हेट मायर जैसे खिलाड़ी मिडल ऑर्डर में टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। राजस्थान की टीम में इस साल इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट को भी शामिल किया गया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें खेलने का मौका मिलता है या नहीं। राजस्थान इस साल खिताब जीतने की प्रबल दावेदार टीम मानी जा रही है।

टीम के गेंदबाज भी है शानदार

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछले साल राजस्थान के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। वहीं ट्रेंट बोल्ट नई गेंद के साथ बल्लेबाजों को आउट करने में माहिर हैं। राजस्थान रॉयल्स का स्पिन विभाग भी काफी मजबूत दिखाई पड़ती है। राजस्थान के पास युजवेंद्र चहल और आर.अश्विन जैसे स्पिनर्स है। इसके अलावा राजस्थान के पास बैकअप में केसी करियप्पा भी हैं, जो अपनी मिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में राजस्थान की टीम का संतुलन बेहतर दिखाई पड़ता है।

ऐसा है राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल

2 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
5 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, गुवाहाटी (शाम साढ़े 7 बजे से)
8 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, गुवाहाटी (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
12 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई (शाम साढ़े सात बजे)
16 अप्रैल - गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, अहमदाबाद (शाम साढ़े सात बजे)
19 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, जयपुर (शाम साढ़े सात बजे)
23 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स, बेंगलुरु (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
27 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, जयपुर (शाम साढ़े सात बजे)
30 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, मुंबई (शाम साढ़े सात बजे)
5 मई - राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, जयपुर (शाम साढ़े सात बजे)
7 मई - राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, जयपुर (शाम साढ़े सात बजे)
11 मई - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता (शाम साढ़े 7 बजे)
14 मई - राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, जयपुर (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)
19 मई - पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, धर्मशाला (शाम साढ़े सात बजे)

आईपीएल 2023 के लिए ऐसी है राजस्थान रॉयल्स की टीम

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन , युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा, जेसन होल्डर, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौर, एडम ज़म्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, अब्दुल पीए, जो रूट।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+