द्रविड़ गए लेकिन अब कौन होगा भारत का नया हेड कोच? जानें दौड़ में शामिल 5 दिग्गज दावेदार
Indian Team new head coach: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप का फाइनल मैच में भारत की हार के साथ ही टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। रवि शास्त्री के बाद द्रविड़ को हेड कोच का जिम्मा दिया गया था और इसे उन्होंने बखूबी निभाया है।
द्रविड़ का अनुबंध समाप्त होने के बाद नए कोच की तलाश भी शुरू हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली है। पहले शायद टीम इंडिया को नया हेड कोच मिल जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ ऐसे नाम है, जो हेड कोच की दौड़ में हैं।

वीवीएस लक्ष्मण: इस समय लक्ष्मण नेशनल क्रिकेट एकेडमी में डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं। कुछ मौकों पर टीम इंडिया के साथ कोच के रूप में काम कर चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर के तौर पर भी रहे हैं। उनको कोच की दौड़ में सबसे आगे माना जा सकता है। अनुभव को देखते हुए लक्ष्मण को कोच बनाया जाना चाहिए।
अनिल कुंबले: हालांकि अनिल कुंबले कोच के रूप में भारतीय टीम के साथ काम कर चुके हैं लेकिन वह भी कोच बनने की दौड़ में हैं। उनके लम्बे अंतरराष्ट्रीय अनुभव और टीम इंडिया के साथ कोचिंग के अनुभव को देखते हुए कोच बनाना चाहिए। आईपीएल में कोचिंग का भी उनके पास लम्बा अनुभव है।
वीरेंदर सहवाग: वीरेंदर सहवाग ने आईपीएल में पंजाब किंग्स को कोचिंग दी है। उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का लम्बा अनुभव है। 2017 में उनको कोच बनाया जा सकता था, आवेदन भी किया था लेकिन बाद में बात नहीं बनी। सहवाग की आक्रामक शैली टीम इंडिया को आगे लेकर जाने में सफल हो सकती है, खासकर अगले साल टी20 वर्ल्ड कप भी होना है।
जहीर खान: नई और पुरानी दोनों तरह की गेंद से स्विंग कराते हुए बल्लेबाजों के लिए बुरा सपना कहे जाने वाले जहीर खान को आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ कोचिंग का लम्बा अनुभव है, जहीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लम्बा खेले हैं। वह कोच बनाये जाने के लायक हैं।
आशीष नेहरा: नेहरा जी के नाम से मशहूर आशीष नेहरा की कोचिंग में गुजरात टाइटंस ने एक बार आईपीएल का खिताब जीता और दूसरी बार रनर अप रहे हैं। आईपीएल में आरसीबी के लिए दो सीजन आशीष नेहरा कोच रहे हैं। हालांकि अन्य दावेदार उनके ऊपर भारी पड़ते हैं लेकिन वह भी कोच बनाये जाने योग्य खिलाड़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications