टीम इंडिया के विश्वकप से बाहर होने के बाद विराट-रोहित के भविष्य पर राहुल द्रविड़ ने दिया जवाब

Rahul Dravid Rohit Sharma Virat Kohli: पिछले दो साल में टीम को तैयार किया गया, लेकिन जिस तरह से इस विश्वकप में भारतीय टीम का सफर खत्म हुआ उसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अब इस मौजूदा भारतीय टीम का क्या होगा। क्या यह टीम अगला विश्वकप खेलेगी। इस टीम के कई बड़े खिलाड़ी जिसमे विराट कोहली, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्वन समेत कई खिलाड़ी शामिल हैं, जिनपर यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या ये खिलाड़ी 2024 का विश्वकप खेलेंगे। आज इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हार के बाद टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ से इसको लेकर सवाल किया गया।

अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी

अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी

इस सवाल पर राहुल द्रविड़ ने कहा जिस तरह से टीम आज हारी है उसके बाद कुछ भी कहना मुश्किल होता है, लेकिन हम मैच के नतीजों को लेकर विश्लेषण करेंगे। अभी विराट कोहली को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। टीम के ये बेहतरीन खिलाड़ी हैं, आने वाले सालों में इनके पास अपना बहुत कुछ दिखाने को है। हम अगले विश्वकप पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। फिलहाल इन तमाम सवालों के जवाब देना अभी जल्दबाजी होगा कि क्या यह आगे खेलेंगे या नहीं।

5 में से 4 फेज हम हार गए

5 में से 4 फेज हम हार गए

राहुल द्रविड़ ने आज के मैच को लेकर कहा कि आज हम हर पैमाने में मैच हारे हैं। गेंदबाजी या बल्लेबाजी हम दोनों में ही हार गए। धीमी बल्लेबाजी को लेकर राहुल द्रविड़ ने कहा कि हमने पावर प्ले में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। हमे शुरुआत अच्छी मिली थी, लेकिन हमे और अच्छी शुरुआत करनी होती है, अगर आप दोनों फेज में पहले के 6 ओवर में हारते हैं तो यह ठीक नहीं है। मैच के 5 फेज में से 4 फेज में हम हारे। अगर आप चार फेज हारते हैं तो आप निसंदेह मैच से बाहर हो जाते हैं।

बैट-बॉल दोनों में हम फेल रहे

बैट-बॉल दोनों में हम फेल रहे

राहुल द्रविड़ ने कहा कि पॉवर प्ले में भारत बल्ले के साथ और गेंद के साथ दोनों में फेल रहा, यही एक बड़ी वजह है कि मैच पूरी तरह से एकतरफा नजर आया और इंग्लैंड की टीम पूरे मैच में हावी रहा। इस तरह की हार के बाद कुछ भी कहना मुश्किल होता है, लेकिन हम अपनी हार का विश्लेषण करेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हम कभी भी इंग्लैंड पर दबाव नहीं डाल पाए। मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा कि हमने कहा था कि भारत-पाकिस्तान की पार्टी को हम खराब करेंगे और हमने करके दिखाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+