'वो टीम का अहम सदस्य है', Rishabh Pant की आलोचना करने वालों को राहुल द्रविड़ का दो-टूक जवाब

क्रिकेट के गलियारों में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का खराब फॉर्म चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है।

Rishabh Pant

नई दिल्ली: क्रिकेट के गलियारों में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का खराब फॉर्म चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। कई पूर्व खिलाड़ी तो यहां तक कह चुके हैं कि पंत का आगामी टी20 वर्ल्ड कप खेलना खतरे में नजर आ रहा है, तो कुछ का ऐसा मानना है कि अगर वह वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा बनते भी हैं तो इस बात की कोई गारंटी नहीं कि उनको प्लेइंग-11 में खेलने का मौका मिलेगा या नहीं। लगातार हो रही आलोचना के बीच टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने ऋषभ पंत का हाथ थामा है। द्रविड़ ने पंत की आलोचना करने वालों की जमकर क्लास लगाई।

पंत को मिला द्रविड़ का सपोर्ट

पंत को मिला द्रविड़ का सपोर्ट

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बैंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना था। मैच शुरू भी हुआ, लेकिन बारिश के चलते पूरा न हो सका और सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल द्रविड़ से जब पंत की फॉर्म को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,

''आक्रामक क्रिकेट खेलने में वह कुछ मैचों में गलत हो सकते हैं, लेकिन वह हमारे बल्लेबाजी क्रम का एक अभिन्न हिस्सा हैं। उनके पास जो क्षमता है वो देखते ही बनती है और उनका बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के नाते हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। बीच के ओवर्स में उन्होंने टीम के लिए कई अच्छी पारियां खेली हैं।''

द्रविड़ ने आगे कहा, "व्यक्तिगत रूप से, वह कुछ और रन बनाना पसंद करते, लेकिन यह उनके लिए चिंता करनी की बात नहीं है। निश्चित रूप से, वह अगले कुछ महीनों में आगे बढ़ने वाली हमारी योजनाओं का एक बहुत बड़ा हिस्सा है।"

ऋषभ की कप्तानी पर भी दी प्रतिक्रिया

ऋषभ की कप्तानी पर भी दी प्रतिक्रिया

साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए फुलटाइम कैप्टन रोहित शर्मा को आराम दिए जाने के बाद केएल राहुल को टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन ग्रोइंग इंजरी के चलते राहुल पूरी सीरीज से बाहर हो गए। फिर बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को टीम का कप्तान नियुक्त किया। हालांकि, सीरीज के शुरुआती दो मैचों में मिली करारी हार के बाद पंत की कप्तानी पर भी कापी सवाल खड़े हो गए हैं।

पंत की कप्तानी पर बात करते हुए भारतीय हेड कोच ने कहा, ''0-2 से पीछे चल रही टीम को 2-2 से बराबरी पर लाना और फिर हमें सीरीज का सीरीज जीत का मौका देना, ये अच्छा था। कप्तानी केवल जीत और हार के बारे में नहीं है। वह (पंत) एक युवा कप्तान हैं, और एक लीडर के रूप में आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में अभी से उन्हें जज करना जल्दबाजी होगी और आप केवल एक सीरीज से किसी की कप्तानी को नहीं आंक सकते।''

द्रविड़ ने आगे कहा, "यह देखकर अच्छा लगा कि उन्हें नेतृत्व करने और बल्लेबाजी करने के अवसर मिले हैं। उनके ऊपर बहुत प्रेशर था, लेकिन वहां से अनुभव लेना और 0-2 से पीछे चल रही टीम को 2-2 तक ले जाना बड़ी बात है।''

पंत ने बनाए 58 रन

पंत ने बनाए 58 रन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऋषभ पंत 5 मैचों की सीरीज में एक बार भी टॉस नहीं जीते। सीरीज में बल्ले से भी उन्होंने 5 पारियों में 14.50 की साधारण सी औसत के साथ कुल 58 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट केवल 105.45 का रहा। ऋषभ अब इंग्लैंड दौरे पर खेलते नजर आएंगे। टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत का इंग्लैंड दौरे बहुत अहम होने वाला है और पंत जरूर इस सीरीज के फॉर्म में वापस आना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+