Paris Olympics: द्रविड़ के सिर्फ 3 शब्दों ने जीता फैन्स का दिल, जानें भारतीय हॉकी टीम के लिए क्या लिखा
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत के ठीक एक महीने बाद ही पूर्व कोच राहुल द्रविड़ एक बार फिर से टीम इंडिया का सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में पहुँच गए। इस बार मौका कुछ अलग था। मुकाबला भी दूसरा था और टीम भी अन्य स्पोर्ट्स में खेल रही थी।
भारतीय टीम के पेरिस ओलंपिक में हॉकी मुकाबले के दौरान राहुल द्रविड़ भी स्टैंड्स में दिखे। राहुल द्रविड़ भारत की टीम को सपोर्ट करने के लिए पेरिस पहुँच गए। मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए राहुल द्रविड़ ने एक सन्देश भी लिखा।

इस सन्देश से उन्होंने भारतीय फैन्स का दिल जीत लिया। द्रविड़ ने अपनी बात ज्यादा शब्दों में नहीं लिखी। तीन ही शब्दों में उन्होंने फैन्स को खुश कर दिया। स्टेडियम के बाहर मैसेज के लिए बनी वॉल पर द्रविड़ ने अपनी बात लिखी। इसमें उन्होंने लिखा 'चक दे इंडिया।'
शाहरुख़ खान की मशहूर फिल्म 'चक दे इंडिया' का शीर्षक उन्होंने लिखा और फैन्स ने द्रविड़ की जमकर सराहना भी की। इससे पहले शूटिंग में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर के लिए भी राहुल द्रविड़ की प्रतिक्रिया आई थी। उन्होंने इस उपलब्धि को अद्भुत कहा।
भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में अब तक अपने दो मुकाबले खेले हैं और एक बार भी हार का सामना नहीं किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ली थी उस मैच में टीम इंडिया ने 3-2 की स्कोरलाइन के साथ विजय प्राप्त की।
इसके बाद भारत का दूसरा मुकाबला अर्जेंटीना के खिलाफ था। इस मैच में भी टीम इंडिया पिछड़ गई थी। लगभग पूरे मैच के दौरान टीम इंडिया गोलरहित रही लेकिन अंतिम दो मिनट से पहले कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर का लाभ उठाते हुए गेंद को बॉक्स में डालकर भारत को बराबरी पर ला दिया और मुकाबला ड्रा पर समाप्त हो गया।












Click it and Unblock the Notifications