World Cup 2023: भारत नहीं, वर्ल्ड कप जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है ये टीम, अश्विन ने बताई वजह
World Cup Title 2023: इस साल अक्टूबर से होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान अगले महीने किया जाएगा। वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्टेडियम को बेहतर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस बीच वनडे वर्ल्ड कप को लेकर क्रिकेट के कई दिग्गज अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। भारत वर्ल्ड कप की टॉप फोर टीम में से एक मानी जा रही है।
आर अश्विन ने कही ये बात: साल 2011 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे आर अश्विन ने वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस साल वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम की भविष्यवाणी कर दी है। अश्विन ने भारत से बड़ी विश्व कप की दावेदार ऑस्ट्रेलिया को बताया है। अश्विन के मुताबिक इस साल वर्ल्ड कप में शामिल होने वाली टीमों में सबसे मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया की है।

भारत भी प्रबल दावेदार: कई दिग्गजों ने भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2023 की प्रबल दावेदार माना है। दिग्गजों के मुताबिक भारतीय टीम को अपने घरेलू पिचों पर खेलने का फायदा मिलेगा। साल 2011 वर्ल्ड कप में भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अपने घर वनडे वर्ल्ड कप पर कब्जा जमया था। भारत की कोशिश इतिहास को एक बार फिर दोहराने की होगी।
ऑस्ट्रेलिया बेहद मजबूत: भारतीय टीम के सीनियर स्पीनर आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बार वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार भारत नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया को बताया है। अश्विन ने कहा कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दावेदार भारत हो सकता है लेकिन पावरआउस तो ऑस्ट्रेलिया के पास है। अश्विन के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं।
अश्विन को मिल सकता है मौका: भारत में होने वाले वर्ल्ड कप को देखते हुए आर अश्विन को स्पिन ऑलराउंडर के रूप में चुना जा सकता है। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में अश्विन टीम का हिस्सा थे और पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद पर जीत दिलाने में सफल रहे थे। अश्विन को वनडे टीम में भी जगह दी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications