QAT vs HK: कतर और हांगकांग के बीच टी20 में कड़ी टक्कर, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट
Qatar vs Hong kong Pitch and Weather: हांगकांग की टीम इस समय टी20 सीरीज के लिए कतर दौरे पर गई हुई है। कतर के दोहा में मुकाबले खेले जा रहे हैं। सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला 1 मार्च को खेला जाएगा। पहला मुकाबला काफी रोमांच भरा था। इसे हांगकांग ने 10 रनों के अंतर से जीता था। दूसरा मैच 29 फरवरी को हो रहा है।
हालांकि यहाँ तीसरे मुकाबले के बारे में बात की जा रही है। दोहा की साइंस और टेक्नोलोजी यूनिवर्सिटी मैदान पर मुकाबले खेले जा रहे हैं। अंतिम टी20 मुकाबले की पिच और वेदर काफी अहम रहने वाला है। हांगकांग को अनुभव के आधार पर भारी टीम माना जा सकता है।

कतर vs हांगकांग तीसरा टी20, पिच रिपोर्ट
दोहा के यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस और टेक्नोलोजी ग्राउंड की पिच बैटिंग के लिए अच्छी रहने वाली है। बल्लेबाज सेटल होने के बाद यहाँ आसानी से रन बना सकते हैं। हालांकि गेम आगे बढ़ने के साथ ही स्पिनरों की भूमिका अहम मानी जा सकती है लेकिन बैटिंग पिच इस मैच में मिलेगी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाना होगा।
कतर vs हांगकांग तीसरा टी20, वेदर रिपोर्ट
शुक्रवार को दोहा का मौसम साफ़ रहने वाला है। बारिश जैसे कोई आसार इस मुकाबले के दौरान नहीं हैं। तापमान की बात की जाए, तो यह 22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हवा की गति 29 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। दर्शकों को एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलने वाला है।
कतर की टीम इस प्रकार है
अदनान मिर्ज़ा, सकलैन अरशद, इमल लियानगे (विकेटकीपर), मुहम्मद तनवीर (कप्तान), मिर्ज़ा मोहम्मद बेग, शाहज़ेब जमील, रिफ़ायी थेरुवथ, अमीर फारूक, गयान मुनावीरा, मुहम्मद जाबिर, मुसावर शाह
हांगकांग की टीम में रहेंगे ये खिलाड़ी
मार्टिन कोएट्ज़ी, निजाकत खान (कप्तान), अंशुमान रथ, बाबर हयात, ऐजाज़ खान, नसरुल्ला राणा, यासिम मुर्तजा, जीशान अली (विकेटकीपर), एहसान नवाज, एहसान खान, आयुष शुक्ला, धनंजय राव, हारून अरशद












Click it and Unblock the Notifications