Shaheen Afridi Marriage: तो इस दिन शाहीन बनेंगे अफरीदी के दामाद, अक्सा को कहेंगे 'कबूल है'

अक्सा क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कि बड़ी बेटी हैं और वो अक्सर अपने पापा के साथ या शाहीन के साथ क्रिकेटर से जुड़े इवेंट में नजर आती हैं।

Shaheen Afridi Marriage:

Shaheen Afridi Marriage: पाकिस्तान के स्टार पेसर शाहीन शाह अफरीदी T20 विश्वकप के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। टूर्नामेंट से पहले वो पाक टीम के घातक प्लेयरों में गिने जा रहे थे तो वहीं T20 विश्वकप के फाइनल के बाद वो सवालों के कटघरे में खड़े हो गए थे, वजह थी उनकी चोट, जो कि टीम की हार के कारणों में से एक मानी गई, इसी के बाद से 24 साल के अफरीदी की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो गए थे, हालांकि विश्वकप के बाद अफरीदी का अपेंडिक्स का ऑप्रेशन हुआ और एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे थे, फिलहाल अब वो ठीक है और जल्द ही वो मैदान पर दिखें, ऐसी प्रार्थना उनके चाहने वाले ऊपर वाले से कर रहे हैं।

शाहीन बनेंगे अफरीदी के दामाद

शाहीन बनेंगे अफरीदी के दामाद

लेकिन इस बार उनकी चर्चा उनकी हेल्थ के कारण नहीं बल्कि उनकी शादी की वजह से हो रही है। दरअसल उनकी शादी की डेट सामने आ गई है। वो पाकिस्तान के पूर्व स्टार क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के दामाद बनने जा रहे हैं। शाहिद की बड़ी बेटी अक्शा के साथ शाहीन अफरीदी 3 फरवरी 2023 को निकाह पढ़ने जा रहे हैं। आपको बता दें कि शाहीन और अक्शा की शादी दो साल पहले से ही तय है, जिसके बारे में शाहिद अफरीदी ने ही मीडिया को बताया था।

Recommended Video

    Pak vs Eng: Eng ने किया Pak का सूपड़ा साफ, Karachi टेस्ट 8 विकेट से जीता | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    शाहिद अफरीदी कि बड़ी बेटी हैं अक्शा

    शाहिद अफरीदी कि बड़ी बेटी हैं अक्शा

    अक्शा क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कि बड़ी बेटी हैं और वो अक्सर अपने पापा के साथ क्रिकेटर से जुड़े इवेंट में नजर आती हैं। बेपनाह हुस्न की मल्लिका अक्शा अफरीदी का जन्म 15 दिसंबर 2001 को हुआ था। वैसे वो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है लेकिन देश के लोकप्रिय क्रिकेटर की पुत्री होने की वजह से वो लाइमलाइट में आ ही जाती हैं।

    शाहिद अफरीदी की पांच बेटियां

    शाहिद अफरीदी की पांच बेटियां

    आपको बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की पांच बेटियां हैं, जिनके नाम हैं अक्शा, असमारा, अंशा, अज्‍वा और अरवा।

    पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर हैं शाहीन

    शाहीन अफरीदी ने साल 2018 में अपना पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला था। वो इस वक्त पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर में से एक हैं और क्रिकेट के तीनों फार्मेट का प्रतिनिधित्व करते हैं। हालांकि ये साल उनके लिए काफी अच्छा नहीं रहा। उन्हें पहले श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान दाहिने घुटने में लिगामेंट में चोट लगी थी, जिसके बाद वो एशिया कप में नहीं खेल पाए थे।

    अफरीदी ने नहीं पूरा किया ओवर

    अफरीदी ने नहीं पूरा किया ओवर

    लेकिन इसके बाद उन्होंने T20 विश्वकप में वापसी की लेकिन फाइनल मैच में उनकी चोट फिर से उभर आई। T20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ बॉलिंग करते वक्त अफरीदी को इस कदर दर्द उठा कि वो अपना तीसरा ओवर भी पूरा नहीं कर पाए थे और अपने ओवर की पहली गेंद करने के बाद ही पवेलियन लौट गये थे, उनके बचे ओवरों को इफ्तिखार अहमद ने पूरा किया था। उनका पवेलियन से जाना ही पाकिस्तान की हार की वजह बन गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+