पंजाब किंग्स कर सकती है 11 खिलाड़ियों को टीम से बाहर, क्या युजवेंद्र चहल का नाम भी है शामिल?
Punjab Kings IPL 2026: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा में है पंजाब किंग्स तेम। 2025 सीज़न में उपविजेता बनकर उभरी यह टीम अब पूरी तैयारी के साथ अगले सीज़न के लिए रणनीति बना रही है। बीते सीज़न में टीम ने पहली बार बैलेंस और स्थिरता दिखाई थी, और अब मैनेजमेंट उसी दिशा में कुछ साहसी लेकिन सोचे-समझे कदम उठाने को तैयार है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी फ्रेंचाइज़ियों को मिड-नवंबर तक अपने रिटेंशन की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। ऐसे में पंजाब किंग्स अपने स्क्वॉड को नया रूप देने की योजना पर काम कर रही है। टीम कुछ अनुभवी लेकिन अनफिट या अस्थिर प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को छोड़कर नई प्रतिभाओं पर भरोसा जताना चाहती है।

किन प्लेयर्स को किया जा सकता है रिलीज
जानकारी के अनुसार पंजाब किंग्स 11 खिलाड़ियों को रिलीज़ करने पर विचार कर रही है। इनमें ग्लेन मैक्सवेल, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू, पायला अविनाश, एरन हार्डी, ज़ेवियर बार्टलेट, सूर्यांश हेज, यश ठाकुर, प्रवीन दुबे, कुलदीप सेन और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे नाम शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को रिलीज़ करने से टीम के पर्स में करीब ₹12.8 करोड़ की रकम जुड़ जाएगी, जो ऑक्शन में बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगाने में मदद करेगी।
मैक्सवेल और फर्ग्यूसन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से अलग होने का फैसला यह दिखाता है कि पंजाब अब एक युवा, स्थिर और फिट कोर टीम बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि पिछले सीज़न में कुछ सीनियर खिलाड़ियों की फिटनेस और फॉर्म ने संतुलन बिगाड़ा था, जिसे अब सुधारने का यही सही समय है।
ग्लेन मैक्सवेल के पास बड़ी रकम
सैलरी के लिहाज़ से देखें तो इन खिलाड़ियों में ग्लेन मैक्सवेल 4.2 करोड़, विष्णु विनोद 95 लाख, हरनूर पन्नू 30 लाख, पायला अविनाश 30 लाख, एरन हार्डी 1.25 करोड़, ज़ेवियर बार्टलेट 80 लाख, सूर्यांश हेज 30 लाख, यश ठाकुर 1.6 करोड़, प्रवीन दुबे 30 लाख, कुलदीप सेन 80 लाख और लॉकी फर्ग्यूसन 2 करोड़ की रकम पर टीम से जुरिलीज प्लेयर्स की वजह से पर्स में कुछ पैसा आएगा, जिसे नीलामी में इस्तेमाल किया जा सकता है।ड़े हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications