पाकिस्तानी क्रिकेटर की भारतीय पत्नी की खूबसूरती है कमाल, देखकर कमेंटेटर भी हैरान, जानिए क्या कहा

Hasan Ali Wife Samiya Arzoo: क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम की रौनक बढ़ाने में खूबसूरत लड़कियों का बहुत बड़ा हाथ रहता है। यही वजह है कि कैमरामैन का फोकस भी मिस्ट्री गर्ल्स पर रहता है।

 Hasan Ali Wife Samiya Arzoo

Hasan Ali Wife Samiya Arzoo: पाकिस्तान सुपर लीग का रोमांच इन दिनों जोरों पर है। इस लीग में कई रोमांचक मुकाबले देखे जा चुके हैं। कई मुकाबलों का नतीजा आखिरी ओवर में आने से फैंस की दिलचस्पी मैच में बनी रहती है। पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ इस्मालाबाद यूनाइटेड ने आखिरी ओवर में रोमांचक अंदाज में जीत हासिल की। इस जीत के दौरान पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज हसन अली की वाइफ की तस्वीरें वायरल हो गई।

कमेंटेटर ने की पाकिस्तानी क्रिकेटर की बीवी की तारीफ

मैच के आखिरी ओवर में इस्मालाबाद यूनाइटेड ने मुल्तान सुल्तांस को हराया। इस्मालाबाद यूनाइटेड की जीत के बाद कैमरामैन ने हसन अली की पत्नी सामिया आरजू की तरफ कैमरा घुमाया। न्यूजीलैंड के कॉमेंटेटर साइमन डूल ने सामिया की सुंदरता को देखकर खुद को रोक नहीं पाए और उनकी तारीफ में दो लाइन कह डाली। साइमन डूल ने कहा कि उन्होंने दिल जीत लिया। मुझे भरोसा है कि उन्होंने कुछ दिल जीते हैं। यह शानदार है और बिल्कुल आश्चर्यजनक। साइमन डूल की इस लाइन को फैंस हसन अली की बीवी से जोड़कर देख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे हैं ट्रोल

कॉमेंटेटर साइमन डूल ने हसन अली की बीवी को लेकर कमेंट किया तो वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया है। इस वीडियो के नीचे फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ फैन ने तो साइमन डूल को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है। वह लगातार कमेंटेटर को लेकर अलग-अलग तरह की बातें लिख रहे हैं। वहीं कुछ फैंस साइमन डूल के इस अंदाज को खासा पसंद कर रहे हैं।

इस्लामाबाद यूनाइटेड ने जीता मैच

206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस्मालाबाद यूनाइटेड ने एक गेंद रहते ही जीत हासिल कर ली। इस मैच में फहीम अशरफ ने 26 गेंद पर 51 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिला दी। फहीम अशरफ के अलावा इस मैच में इस्मालाबाद के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज (25), कॉलिन मुनरो (40) और शादाब खान (44) रन बनाए। हसन अली इस मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उनकी वाइफ ने अपनी सुंदरता से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+