पाकिस्तान में आए वित्तीय संकट का असर पड़ेगा क्रिकेट पर! कराची शिफ्ट हो सकते हैं PSL 2023 के बचे सभी मैच
पाकिस्तान सुपर लीग के बाकि बचे मैच कराची में शिफ्ट हो सकते हैं। पाकिस्तान सरकार और पीसीबी के बीच चल रहे वित्तीय संकट की वजह से ऐसा हो सकता है।

पाकिस्तान में आए वित्तीय संकट की वजह से पीसीबी और स्थानीय सरकार में भी तकरार शुरू हो गई है और अब इसका असर पीएसएल पर भी पड़ सकता है। दरअसल, वित्तीय संकट के कारण पीएसएल के बाकि मैच कराची में ही शिफ्ट किए जा सकते हैं। इस टूर्नामेंट के अभी तक सभी मैच कराची के अलावा मुल्तान में भी हो रहे थे, लेकिन अब हो सकता है कि सभी मैच कराची में आयोजित कराए जाएं। कराची वर्तमान में टूर्नामेंट के लाहौर और रावलपिंडी में जाने से पहले दो और मैचों की मेजबानी करने वाला है।
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरिम पंजाब सरकार सुरक्षा कारणों से PKR से 450 मिलियन मांग रही है। पिछली सरकार का पीसीबी के साथ 50 मिलियन पाकिस्तानी रुपए का समझौता था। ऐसे में पाकिस्तानी सरकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के द्वारा मांग की गई अतिरिक्त राशि का भुगतान नहीं कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, "पीसीबी पंजाब में भी खानपान के लिए भुगतान करने को तैयार है, लेकिन सुरक्षा के बिल को वहन करने के लिए अनिच्छुक है, जिसे वे स्थानीय सरकार की जिम्मेदारी मानते हैं।"
पीएसएल की फ्रेंचाइजियों की एक अहम मीटिंग अगले हफ्ते में होने की संभावना है। यह मीटिंग इस समझौते में शामिल पारटियों के साथ होगी। इस बैठक में पीएसएल 2023 के बाकि मैचों के आयोजन को लेकर फैसला हो जाएगा। लीग दौर के दूसरे चरण के अलावा, लाहौर को पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के फाइनल और अन्य प्लेऑफ़ मैचों की मेजबानी भी करनी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या लाहौर अभी भी महत्वपूर्ण मैचों का मेजबान बना रहता है या नहीं।
वहीं अगर बाकि बचे टूर्नामेंट के मैच कराची शिफ्ट किए जाते हैं तो गत चैंपियन लाहौर कलंदर्स को अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने खेलने का मौका नहीं मिलेगा। लाहौर कलंदर्स का पहला घरेलू मैदान पर मैच रविवार को पेशावर जालमी से होगा। जहां तक आज के मैच का संबंध है तो आज इस्लामाबाद यूनाइटेड कराची के नेशनल स्टेडियम में क्वेटा ग्लैडिएटर्स से भिड़ेगी। मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।












Click it and Unblock the Notifications