PSL: बाबर आजम के शतक पर भारी पड़े जेसन रॉय के 20 चौके, 5 छक्के, क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने चेज किया 241 का टारगेट
Pakistan Super League 2023 के मैच नंबर 25 में जबरदस्त चेज देखा गया जब जेसन राय की शतकीय पारी ने उनकी टीम को 241 रनों का टारगेट भी आसानी से जीता दिया।

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के 25 वें मुकाबले को बाबर आजम और जेसन रॉय की बल्लेबाजी के लिए याद किया जाएगा। यह मैच टी20 क्रिकेट के इन दो दिग्गज बल्लेबाजों के प्रदर्शन के चलते काफी खास बना क्योंकि पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ना केवल शतक लगाया बल्कि अपनी टीम को 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 240 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा करके भी दिया जिसको क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 18.2 ओवर में जेसन रॉय के तूफानी शतक के दम पर केवल 2 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया और इस तरह क्रिकेट में बहुत बड़े लक्ष्य का सफल पीछा करने का इतिहास बन गया है। (फोटो सौजन्य- PSL Twitter)

65 गेंदों का सामना किया और 15 चौके लगाए
बाबर आजम ने अपनी पारी में 65 गेंदों का सामना किया और 15 चौके लगाए जो पाकिस्तान सुपर लीग के इतिहास में पहली बार लगे थे। इसके साथ ही बाबर आजम ने T20 क्रिकेट में अपना 8वां शतक पूरा करके माइकल क्लिंगर, डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच का क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सबसे ज्यादा टी20 शतक क्रिस गेल ने लगाए हैं जिन्होंने 22 शतक लगाए हैं।

जेसन रॉय ने इसे फीका कर दिया
बाबर अपनी पारी में एक समय 44 गेंद पर 80 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन बाद के 20 रन बनाने में उन्हें 16 गेंदों का सामना करना पड़ा जिससे एक बार फिर उनके स्ट्राइक पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। लेकिन बाबर आजम के प्रदर्शन के बाद किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि जेसन रॉय की टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स यह मुकाबला जीत जाएगी पर इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज रॉय ने 20 चौके और 5 छक्के लगाकर केवल 63 गेंदों पर 145 रनों की नाबाद पारी खेली और बाबर आजम की पारी को फीका कर दिया।
क्वेटा ग्लैडिएटर्स का तूफानी रन चेज
बाबर आजम के अलावा पेशावर जाल्मी के लिए साइम अयूब ने 34 गेंदों पर 74 रनों की तूफानी पारी खेली थी और वेस्टइंडीज के रॉवमन पॉवेल ने 18 गेंदों पर 35 रन बनाए थे। वही क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने 18 गेंदों पर 41 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस जीत ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को पॉइंट टेबल में दो जरूरी अंक दिए हैं लेकिन वे 5वें स्थान पर हैं। जबकि पेशावर जाल्मी 8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications