DPL में एक बार फिर चमक बिखेरने को तैयार IPL स्टार प्रियांश आर्य, टूर्नामेंट से पहले कही दिल छू लेने वाली बात
Priyansh Arya DPL 2025: दिल्ली के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने पिछले कुछ समय में अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें भारत का फ्यूचर स्टार माने जाने लगा। प्रियांश आर्य को यह पहचान डीपीएल यानी दिल्ली प्रीमियर लीग से मिली थी। ऐसे में वह एक बार फिर दिल्ली प्रीमियर लीग में वह वापसी करने को बेताब हैं।
डीपीएल में चमक बिखेरने को तैयार प्रियांश (Priyansh Arya DPL 2025)
दिल्ली में जन्मे 24 वर्षीय प्रियांश अब डीपीएल की नई टीम आउटर दिल्ली वॉरियर्स की ओर से खेलेंगे और वो इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं। उन्हें 21 लाख रुपये में खरीदा गया है। मगर प्रियांश इस दबाव को बोझ नहीं मानते, बल्कि इसे एक नया अवसर मानते हैं। प्रियांश ने कहा कि मेरे लिए सबसे जरूरी है टीम के साथ तालमेल बनाना और खेल का आनंद लेना रहता है।

डीपीएल और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया कमाल
प्रियांश के क्रिकेट करियर की बात करें तो डीपीएल और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से उनकी जर्नी शुरू हुई। जहां उन्होंने शानदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा। 2023-24 सीजन में दिल्ली के लिए उन्होंने 166.91 के स्ट्राइक रेट से 222 रन बनाए। इसके बाद डीपीएल 2024 में उन्होंने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के लिए 8 मैचों में 576 रन ठोक दिए। खासतौर पर नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ उनका 120 रन का तूफानी शतक और एक ओवर में लगाए गए 6 छक्के आज भी यादगार हैं।
आईपीएल में किया कमाल
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने उन्हें मौका दिया और उन्होंने भी इस भरोसे को सही साबित किया। 17 मैचों में 475 रन, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट रहा 179.24। कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग ने उन्हें खुलकर खेलने की आजादी दी। प्रियांश ने कहा कि कोच ने मुझसे कहा, जो आता है वही खेलो, ज्यादा मत सोचो।
अब जब प्रियांश डीपीएल के दूसरे सीजन में वापस आ रहे हैं तो सभी की नजरें उन पर हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि मैं बस पिछले साल से बेहतर करना चाहता हूं, खुद के लिए और अपनी टीम के लिए। क्रिकेट अकेले का खेल नहीं है, सभी को साथ मिलकर खेलना होता है।












Click it and Unblock the Notifications