पृथ्वी शॉ ने जड़े 28 चौके और 11 छक्के, वनडे में अकेले 244 रन बनाकर टीम को 400 पार पहुंचाया

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ के अंदर कितनी क्षमता है, इसका किसी को शक नहीं होना चाहिए। शॉ काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं लेकिन भारत के लिए ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। इस समय वह इंग्लैंड में नॉर्थम्पटनशायर के लिए डोमेस्टिक वनडे कप में खेल रहे हैं।

इंग्लैंड डोमेस्टिक वनडे कप में खेलते हुए पृथ्वी शॉ के बल्ले से आग निकली है। धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए शॉ ने विपक्षी टीम सोमरसेट को धोकर रख दिया। वह अपना शतक बनने के बाद भी क्रीज पर उसी ताकत और गति से खेलते चले गए और दोहरा शतक जमा दिया।

prithvi shaw

पृथ्वी शॉ ने अपना शतक पूरा करने के लिए 129 गेंदों का सामना किया। उनकी पारी में चौके और छक्कों की बरसात देखने को मिली। सोमरसेट के गेंदबाज समझ नहीं पा रहे थे कि पृथ्वी शॉ के खिलाफ गेंदबाजी कहां करनी है। हर गेंद उनके रडार पर थी। वह नॉर्थम्पटनशायर के लिए ओपन करने के लिए आए थे।

टीम का स्कोर 400 रनों तक पहुंचाने के बाद पृथ्वी शॉ अंतिम ओवर में आउट हो गए। उनकी पारी का अंत 244 रनों के निजी स्कोर पर हुआ। उन्होंने 153 गेंदों का सामना किया। इस दौरान वह 28 चौके और 11 बेहतरीन छक्के जमाने में सफल रहे। शॉ एक अलग ही अवतार में नज़र आए।

पचास ओवर की समाप्ति पर नॉर्थम्पटनशायर का स्कोर 8 विकेट पर 415 रन था। शॉ की धमाकेदार पारी के अलावा कुछ और बल्लेबाज भी टिके। सैम वाईटमैन के बल्ले से 54 रनों की पारी देखने को मिली। उनके अलावा रिकार्डो वैसकोंसेल्स ने भी 47 रनों की उपयोगी पारी खेली।

लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी करने के बाद भी पृथ्वी शॉ टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने खुद को और मजबूत करने के लिए कांउटी क्रिकेट की तरफ रुख किया और दमदार दोहरा शतक जड़कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहे हैं। इंग्लैंड में लिस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर करने वाले पहले बल्लेबाज शॉ बन गए हैं। उन्होंने सौरव गांगुली और कपिल देव का पीछे छोड़ दिया। लिस्ट ए में उनका दूसरा दोहरा शतक आया है। लिस्ट ए के इतिहास में यह छठा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+