क्या प्रीति जिंटा को चहल के करीब देख RJ Mahvash को हुई जलन? सोशल मीडिया पर दिया दिलचस्प रिएक्शन!
आईपीएल 2025 के उस शानदार मुकाबले में जब पंजाब किंग्स (PBKS) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 16 रन से मात दी, तब युजवेंद्र चहल ने गेंद से ऐसा तुफान मचाया कि मैच का रुख ही पलट गया। चहल ने अपनी गेंदबाजी से KKR के बल्लेबाजों को पूरी तरह से नतमस्तक कर दिया और अपनी टीम को जीत दिलाई।
आईपीएल के 31वें रोमांचक मुकाबले के बाद चहल के प्रदर्शन को लेकर कुछ और ही चर्चा हो रही थी और वह चर्चा थी उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश की सोशल मीडिया पर दी गई प्रतिक्रिया के बारे में।

आरजे महवश का रिएक्शन: खुशी या जलन?
जब प्रीति जिंटा को चहल के साथ करीबी पल बिताते देखा गया तो सोशल मीडिया पर फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू किया कि क्या आरजे महवश को जलन हो सकती है? लेकिन महवश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे साफ कर दिया। उन्होंने लिखा, 'What a talented man. Highest wicket-taker for a reason. Asambhav! यानि चहल का प्रदर्शन वाकई असंभव था और वह अपनी गेंदबाजी के जादू से क्रिकेट के मैदान पर किंग साबित हुए हैं।
जलन नहीं, सिर्फ खुशी थी
हालांकि सोशल मीडिया पर कई फैंस ने मजाकिया अंदाज में महवश की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए, लेकिन महवश ने अपनी बात से साफ कर दिया कि उन्हें जलन नहीं, बल्कि खुशी हुई थी। वह अपने पोस्ट में यह बताती हैं कि चहल का शानदार प्रदर्शन देखकर वह खुद गर्व महसूस कर रही हैं। महवश का कहना था कि उनका रिएक्शन चहल की सफलता पर खुशी का था, ना कि जलन का।
एक समय मायूस और उदास बैठीं प्रीति जिंटा केकेआर का हर विकेट गिरने पर ख़ुशी से उछल रही थीं और जीत के बाद स्टेडियम में ही कूदने लगीं। कुछ ही देर में वह मैदान पर पहुंचीं जहां उन्होंने युजवेंद्र को गले लगाया और उनसे बातचीत भी की। यह मोमेंट अब जमकर वायरल हो रहा है।

चहल की शानदार गेंदबाजी ने पलटा मैच
इस रोमांचक मुकाबले ने साबित कर दिया कि क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। पंजाब किंग्स ने सिर्फ 111 रन का मामूली स्कोर डिफेंड किया और कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रन से हराकर आईपीएल इतिहास की सबसे कम रन डिफेंड करने वाली जीत दर्ज की। युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी ने मुकाबला पलट दिया, जिससे पंजाब किंग्स को एक शानदार जीत मिली।












Click it and Unblock the Notifications