प्रतिका रावल को मिल गया मेडल! क्या ICC ने बदल दिया भारत के लिए नियम? सामने आई सच्चाई
Pratika Rawal: भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत के बाद मेडल सेरेमनी में अजीब स्थिति देखने को मिली। प्रतिका रावल को मेडल नहीं दिया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर अभियान चल गया कि बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली प्लेयर के बाहर होने पर भी मेडल तो मिलना चाहिए।
इस बीच प्रतिका के गले में मेडल नज़र आया है और यह पीएम मोदी से मुलाक़ात के दौरान का दृश्य था। टीम की सभी प्लेयर्स ने बुधवार को पीएम मोदी से मुलाक़ात की थी। इसमें प्रतिका रावल भी शामिल थीं। पीएम मोदी व्हीलचेयर पर बैठीं इस प्लेयर को खाना सर्व करते हुए दिखाई देते हैं।

टीम की ग्रुप फोटो में सभी प्लेयर्स के गले में मेडल देखा जा सकता है, इनमें प्रतिका रावल भी हैं। अब सवाल यह है कि क्या भारत की इस प्लेयर के गले में मेडल कैसे पहुँच गया। जब मेडल उनको आईसीसी ने दिया नहीं, तो फोटो में यह कैसे नजर आ रहा है।
हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों का यह भी मानना है कि प्रतिका के गले वाला मेडल अमनजोत कौर का है, जो लाइन में पीछे खड़ी हुई हैं, उनके गले में मेडल नज़र नहीं आ रहा लेकिन प्रतिका ने वह मेडल पहना हुआ है। हालांकि प्लेयर और बीसीसीआई दोनों तरफ से इस मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अगर कोई आधिकारिक बयान आएगा, तो चीजें साफ़ हो पाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications