चीफ सलेक्टर प्रज्ञान ओझा को कितनी मिलेगी सैलरी? अमाउंट की राशि ने किया हैरान

भारतीय क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी निभाने वाले चीफ सेलेक्टर का पद बेहद अहम होता है। इस भूमिका में लिए गए फैसले टीम के कॉम्बिनेशन से लेकर बड़े टूर्नामेंटों की तैयारियों तक असर डालते हैं। अब प्रज्ञान ओझा को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी सैलरी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

सवाल है कि BCCI के चीफ सेलेक्टर को सालभर में कितने रुपये मिलते हैं और क्या ओझा को अपने पूर्ववर्ती अजीत अगरकर के बराबर सैलरी मिलेगी? पहले की तुलना में अब चीफ सलेक्टर को सैलरी के तौर पर अच्छी रकम मिलती है।

Pragyan Ojha

प्रज्ञान ओझा को कितने रुपये मिलेंगे

प्रज्ञान ओझा को चीफ सेलेक्टर के तौर पर सालाना करीब 3 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। इस हिसाब से मासिक रकम लगभग 25 लाख रुपये बैठती है। हालांकि BCCI की ओर से उनकी व्यक्तिगत सैलरी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार 3 करोड़ अधिकतम रकम है।

अजीत अगरकर को भी मिलती थी इतनी फीस

प्रज्ञान ओझा से पहले चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी संभालने वाले अजीत अगरकर की सैलरी को लेकर भी सालाना 3 करोड़ रुपये का आंकड़ा सामने आया था। इस लिहाज से देखा जाए, तो प्रज्ञान ओझा को भी तीन करोड़ से कम राशि नहीं मिलने वाली है।

चीफ सेलेक्टर का पद क्यों है इतना अहम?

चीफ सेलेक्टर का काम केवल खिलाड़ियों के नाम चुनना नहीं होता। टीम के प्रदर्शन, खिलाड़ियों की फॉर्म, फिटनेस, भविष्य की योजनाओं और अलग-अलग प्रारूपों की जरूरतों को ध्यान में रखकर चयन समिति को फैसले लेने होते हैं। बड़े टूर्नामेंटों से पहले टीम का संयोजन तैयार करने में भी चयनकर्ताओं की अहम भूमिका रहती है।

पार्थिव पटेल ने क्यों नहीं किया आवेदन

पहले खबरें आई थी कि पार्थिव पटेल चीफ सलेक्टर बन सकते हैं लेकिन बाद में पता चला कि उन्होंने आवेदन नहीं किया। बताया जा रहा है कि करीब 3 करोड़ रुपये सैलरी उनके मौजूदा कामों से होने वाली कमाई के मुकाबले कम माना जा रहा था।

पार्थिव IPL में गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ से जुड़े हैं और कमेंट्री भी करते हैं, जिनसे उनकी अच्छी कमाई होती है। चीफ सेलेक्टर बनने पर उन्हें अपनी कुछ मौजूदा पेशेवर जिम्मेदारियां छोड़नी पड़ सकती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+