वर्ल्ड कप शेड्यूल में एक और नई समस्या, पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच का कार्यक्रम भी बदलेगा

Pakistan vs England, World Cup: वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का शेड्यूल बदलने की बातों के बीच एक और मैच में कार्यक्रम बदलना पड़ सकता है। इस बार भी टीम पाकिस्तान है लेकिन सामने वाली टीम इंग्लैंड है। कोलकाता में होने वाले मैच में शहर की पुलिस ने सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थता जताई है।

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला 12 नवम्बर को होना है। हालांकि इस मैच के दिन कोलकाता में काली पूजा भी है। इस वजह से पुलिस को सुरक्षा प्रदान करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पाकिस्तान और इंग्लैंड के मैच का शेड्यूल बदलना पड़ सकता है।

pakistan vs england

क्रिकबज के अनुसार बंगाल क्रिकेट संघ का कहना है कि उनको फ़िलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन सूत्रों का मानना है कि पुलिस ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। दिलचस्प बात यह भी है कि खबर उस समय आई है जब आइसीसे का डेलिगेशन आज ही ईडन गार्डंस में निरीक्षण के लिए आया था।

इस तरह की खबरें तब सामने आ रही है जब बीसीसीआई और आईसीसी वर्ल्ड कप कार्यक्रम को लेकर निश्चित नहीं है। बदलाव को लेकर भी फ़िलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को होने वले मैच का कार्यक्रम बदलने की बातें सामने आई हैं। अहमदाबाद पुलिस का कहना है कि उस दिन नवरात्रि के कारण सुरक्षा व्यवस्था मुश्किल होगी।

बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच ही नहीं बल्कि कुछ अन्य बोर्डों की तरफ से भी शेड्यूल में संशोधन का अनुरोध किया गया है। इस वजह से कार्यक्रम में बदलाव होना तय माना जा रहा है। हालांकि इस बारे में घोषणा कब होगी,यह बाद में ही पता चलेगा।

वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवम्बर के बीच होना है। टूर्नामेंट में अब कुछ ही समय बाकी है। 10 स्टेडियमों में मुकाबले होंगे। इसे लेकर रेनोवेशन का काम भी चल रहा है। बीसीसीआई ने स्टेडियमों में कमियों को दूर करने के लिए फंड भी दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+