पहलगाम हमले पर लिखे पोस्ट, अब खेल रहे पाक से मैच, 4 महीने पहले किस भारतीय खिलाड़ी ने क्या बोला?

IND vs PAK: पाकिस्तान प्रायोजित पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, उस समय देश में बहुत उबाल देखने को मिला था। भारतीय टीम के प्लेयर्स ने भी प्रतिक्रियाएं दी थी। इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा डाली थी।

एशिया कप में अब भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर भारत में विरोध तेज हो गया है। सोशल मीडिया पर प्लेयर्स और बीसीसीआई के खिलाफ अभियान चल गया है। ऐसे में भारतीय क्रिकेटरों के उन बयानों पर गौर जरुर करना चाहिए, जो उन्होंने चार महीने पहले पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के समय सोशल मीडिया पर पोस्ट किये थे। हालांकि भारत सरकार की अनुमति के बाद ही खिलाड़ी यह मुकाबला खेल रहे हैं। ऐसा नहीं है कि पहले टीम इंडिया नहीं खेली है, कारगिल युद्ध के बाद भी मल्टी-नेशन इवेंट्स में मुकाबले होते रहे हैं।

ind vs pak

सूर्यकुमार यादव: पहलगाम में हुए कायराना हमले की खबर से स्तब्ध हूं। आइए, हम सभी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों और पीड़ित परिवारों के लिए शक्ति और न्याय की प्रार्थना करें।

जसप्रीत बुमराह: पहलगाम हमले की परेशान करने वाली खबर। सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना।

शुभमन गिल: पहलगाम में हुए हमले की खबर दिल दहला देने वाली है। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हमारे देश में ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

हार्दिक पांड्या: हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी और त्याग के लिए गर्व और आभार। देश की सुरक्षा और सभी की रक्षा करने के लिए आपका धन्यवाद।

कुलदीप यादव: पहलगाम में हुए इस भयावह हमले से बेहद दुखी हूँ। निर्दोष लोगों की जान जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूँ, उन्हें शक्ति मिले और न्याय जरूर हो।

कुलदीप यादव: पहलगाम हमले से स्तब्ध और दुखी हूँ। मेरी संवेदनाएँ पीड़ितों और उनके प्रियजनों के साथ हैं। कश्मीर शांति की भूमि है-आतंक का वहाँ कोई स्थान नहीं। आइए हम एकजुट और मजबूत बने रहें।

तिलक वर्मा: हमारे सभी सशस्त्र बलों का धन्यवाद, आपकी बहादुरी को आज और हर दिन सलाम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+