IND vs PM XI: क्या दूसरे दिन भी रद्द होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का वॉर्मअप मैच? बारिश के विलेन बनने के पूरे चांस

PM XI vs India, 2-day Warm-up Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्राइम मिनिस्टर इलेवन के बीच कैनबरा के मनुका ओवल में वॉर्मअप मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि, बारिश के कारण करीब आधे घंटे का खेल प्रभावित हुआ, जिससे मैच और भी छोटा हो गया और अब यह मैच 46-46 ओवर का हो रहा है।

पहले ये मैच दो दिवसीय होना था और 30 नवंबर, शनिवार से शुरू होने वाला था, लेकिन बारिश के कारण पहले दिन टॉस भी नहीं हो सका। इस कारण यह दो दिवसीय मैच अब (वनडे) में बदल गया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Rohit Sharma

सिराज ने दिलाया पहला विकेट
मोहम्मद सिराज ने मैट रेनशॉ को 5 रन पर आउट करके भारत को पहला विकेट दिलाया। टीम इंडिया को दूसरी सफलता आकाश दीप ने दिलाई, जिनकी गेंद पर गुडविन कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री इलेवन के लिए सैम कोंस्टास और जैक क्लेटन नाबाद हैं। दूसरी ओर, भारत के गेंदबाज खेल में बढ़त हासिल करने के लिए कुछ जल्दी विकेट लेने पर नज़र गड़ाए हुए हैं।

क्या आज भी रद्द होगा मैच?
एक्यूवेदर (Accuweather.com) की रिपोर्ट के अनुसार, कैनबरा के मनुका ओवल में 1 दिसंबर को मौसम की स्थिति चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि बारिश के बादल सिर पर मंडरा रहे हैं। दोपहर में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है, साथ ही फिर से रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। ऐसे में वार्म-अप मैच के दूसरे दिन बारिश को लेकर चिंता बढ़ी रहेगी।

प्रधानमंत्री इलेवन (बल्लेबाजी-फील्डिंग): जैक एडवर्ड्स (कप्तान), मैट रेनशॉ, जैक क्लेटन, ओलिवर डेविस, जेडन गुडविन, सैम हार्पर (विकेटकीपर), चार्ली एंडरसन, सैम कोन्स्टास, स्कॉट बोलैंड, लॉयड पोप, हनो जैकब्स, महली बियर्डमैन, एडन ओ कॉनर, जेम रयान, जैक निस्बेट।

ये भी पढ़िए- NZ vs ENG: जो रूट ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

भारत इलेवन (बल्लेबाजी-फील्डिंग): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रित बुमरा , प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, हर्षित राणा, सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन, देवदत्त पडिक्कल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+