IPL 2024: क्या RCB अब हो गई है प्लेऑफ़ से बाहर? जानिए टॉप 4 में कैसे मिल सकता है मौका

RCB Playoffs Scenario: आईपीएल के इस सीजन छक्कों की बारिश देखने को मिली है लेकिन आर सीबी एक ऐसी टीम है जिसने हार का छक्का लगा दिया है। आरसीबी इस सीजन छह मैचों में हार का सामना कर चुकी है। सोमवार को आरसीबी का मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ था, इसमें पराजय मिली थी।

इस सीजन आरसीबी अब तक 7 मुकाबले खेलकर एक बार जीत का स्वाद चख पाई है। आरसीबी का आधा अभियान समाप्त हो गया है। अब 7 मुकाबले और बचे हैं और तालिका में आरसीबी दसवें स्थान पर है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या आरसीबी प्लेऑफ़ में पहुँच पाएगी?

rcb

प्लेऑफ़ के लिए आरसीबी के आसार

आरसीबी के लिए प्लेऑफ़ में जाने का रास्ता अब कठिन हुआ है लेकिन यह कहना गलत होगा कि अब टॉप चार में जाने के सभी दरवाजे बंद हो गए हैं। अभी सात मैच बचे हुए हैं। आरसीबी के पास मौका है और फ़िलहाल प्लेऑफ़ से बाहर नहीं हुई है। आने वाले समय में स्थिति साफ़ होगी।

प्लेऑफ़ के लिए क्या करना होगा

आरसीबी ने एक मैच में जीत दर्ज करते हुए 2 अंक हासिल किये हैं। अब लीग में उनके कुल 7 मुकाबले और बचे हुए हैं। ऐसे में आरसीबी को सभी सातों मैचों में जीत दर्ज करनी पड़ेगी। ऐसा करने से आरसीबी के अंकों की संख्या 16 हो जाएगी। कई अन्य टीमें भी अंकों के इस आंकड़े तक पहुँच जाएगी, तो आरसीबी को परेशानी हो सकती है। उस स्थिति में नेट रन रेट अच्छा होना जरूरी हो जाएगा।

बल्लेबाजी-गेंदबाजी दोनों रही है समस्या

आरसीबी की खराब स्थिति के लिए जिम्मेदार बल्लेबाजी रही है लेकिन गेंदबाजी में भी उतना दमखम नजर नहीं आया है। विराट कोहली, फाफ डू प्लेसी और दिनेश कार्तिक ने ही रन बनाए हैं। मैक्सवेल ने निराश किया, उनके अलावा कैमरन ग्रीन का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा है। मैक्सवेल ने अब आईपीएल से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है, इससे भी टीम को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+