फलोदी सट्टा बाजार ने चौंकाया, IPL में आज का मैच कौन जीतेगा, जानिए क्या है भाव और प्रिडिक्शन
Phalodi Satta Bazar RR vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के इस सीजन में एक ही मैच में जीत दर्ज करने में सफल रही है। इसके बाद आरसीबी को जीत दर्ज करने का मौका नहीं मिल पाया। आरसीबी की टीम अब तक 3 मैचों में हार का सामना कर चुकी है और पंजाब किंग्स के सामने जीत दर्ज की थी।
राजस्थान रॉयल्स ने इस आईपीएल में अब तक धमाका किया हुआ है। राजस्थान रॉयल्स ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है। अब तक रॉयल्स एक भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। आरसीबी के खिलाफ मैच में रॉयल्स को टक्कर का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में फलोदी सट्टा बाजार का आकलन जानना भी जरूरी है।

राजस्थान-आरसीबी मैच में फलोदी सट्टा बाजार के भाव
राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच मैच में फलोदी सट्टा बाजार के भाव चौंकाने वाले हैं। बाजार के भावों की मानें, तो राजस्थान रॉयल्स को इस मैच में फायदा होता दिखाई दे रहा है। रॉयल्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है, यह भी एक अहम फैक्टर माना जा सकता है।
राजस्थान-आरसीबी मैच में किसी जीत
सट्टा बाजार के भावों को देखा जाए, तो राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सकती है। राजस्थान रॉयल्स की टीम के भाव 30 पैसे बताये जा रहे हैं। दूसरी तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को 70 पैसे दिए जा रहे हैं। भावों के अनुसार राजस्थान रॉयल्स की टीम जीत दर्ज कर सकती है।
राजस्थान रॉयल्स-आरसीबी हेड टू हेड
हेड टू हेड को देखा जाए, तो यहाँ राजस्थान रॉयल्स की टीम मात खा जाती है लेकिन गैप इतना ज्यादा भी नहीं है। दोनों टीमों के बीच महज 3 मैचों का ही अंतर है। दोनों टीमों ने अब तक 30 मुकाबले खेले हैं। इनमें आरसीबी ने कुल 15 मैचों में जीत दर्ज की है। राजस्थान रॉयल्स थोड़ा पीछे है और 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है। 3 मुकाबले ऐसे रहे हैं जिनका कोई परिणाम नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications