आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वापस नहीं गया, मैदान पर हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो
Peter Handscomb: क्रिकेट में अंपायर को सर्वेसर्वा माना जाता है और निर्णय भी सर्वोपरी होता है। आउट देने के बाद बल्लेबाज को पवेलियन जाना होता है। भले ही गलत आउट हो या सही, सचिन तेंदुलकर स्टीव बकनर के कई गलत फैसलों का शिकार हुए थे।
ऑस्ट्रेलिया में एक मैच के दौरान बल्लेबाज ने क्रीज छोड़कर जाने से मना कर दिया। अंपायर ने आउट दे दिया लेकिन बल्लेबाज अपनी जगह पर टिका रहा, वह टस से मस नहीं हुआ। अंततः अंपायर ने पास जाकर समझाया, तब भी वह असहमति जताते हुए पवेलियन लौटा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पीटर हैंड्सकोंब ने ऐसा किया। विक्टोरिया और साउथ ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के दौरान हैंड्सकोंब अड़े रहे और आउट होने पर नहीं गए। विक्टोरिया के लिए खेल रहे हैंड्सकोंब को स्लिप में कैच कर लिया गया, खिलाड़ी जश्न भी मनाने लगे।
इन सबके बावजूद बल्लेबाज मुस्तैदी से क्रीज पर ही बना रहा और आउट मानने से ही मना कर दिया। इसके बाद साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी आए और अंपायर से बात की। अंपायर बल्लेबाज के पास गए और क्रीज छोड़कर जाने के लिए समझाया। हैंड्सकोंब वहां से गए लेकिन जाते समय भी असहमति जता रहे थे।
इसका वीडियो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, चर्चा भी हो रही है कि कैसे एक बल्लेबाज साफ आउट होने के बाद भी क्रीज पर बना रहता है और अंपायर से बहस भी करता है। पीटर हैंड्सकोंब ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका यह रवैया लोगों को पसंद नहीं आया।
इस तरह की घटनाएं कम ही देखने को मिलती है जब बल्लेबाज आउट होने के बाद भी क्रीज पर डटा रहता है। हालांकि असहमति तो कई बल्लेबाज जताते हैं लेकिन क्रीज पर अड़कर खड़े नहीं होते हैं। कॉमेंट्री पैनल में मौजूद लोगों की भी हँसी छूट गई। कुछ देर के लिए मैदान पर एक ड्रामा देखने को मिला, हैंड्सकोंब के चले जाने पर यह समाप्त हुआ और मुकाबल फिर से शुरू किया जा सका।












Click it and Unblock the Notifications