pehla test match kaun jeeta 24 June: पहला टेस्ट मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
pehla test match kaun jeeta 24 June: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन अंत में इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए पांचवें दिन यह मैच पांच विकेट से जीत लिया। लीड्स के मैदान पर खेला गया यह मुकाबला एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पहला टेस्ट था और इंग्लैंड ने इस जीत से सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड ने जीता (pehla test match kaun jeeta 24 June)
इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज़ जैक क्रॉली और बेन डकेट ने चौथी पारी में शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 181 रन की साझेदारी की और भारत के गेंदबाज़ों को कोई मौका नहीं दिया। डकेट ने शतक जड़ा, जबकि क्रॉली ने भी अर्धशतक लगाया। बाद में जो रूट और बेन स्टोक्स ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। भारतीय गेंदबाज़ी की बात करें तो प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने धैर्य और आक्रामकता से बल्लेबाज़ी की। अब भारत को अगला टेस्ट मैच जीतना बेहद ज़रूरी होगा अगर वो सीरीज में वापसी करना चाहता है।

भारत ने बनाए थे 364 रन
भारत की दूसरी पारी 364 रनों पर सिमट गई और उसने इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रनों का लक्ष्य दिया था। इस तरह भारत को कुल 370 रनों की बढ़त मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी विकेट के 21 रन बनाए थे। इस दौरान जैक क्रावले 12 रन और बेन डकेट 9 रन बनाकर नाबाद लौटे थे।
बेन डकेट ने जड़ा शतक
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने भारत के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार शतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। डकेट ने जबरदस्त फॉर्म दिखाते हुए मुश्किल समय में टीम को मजबूत शुरुआत दी। इस शतक के साथ डकेट इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैच की चौथी पारी में शतक लगाने वाले पहले ओपनर बन गए हैं, जो कि एलिस्टेयर कुक के बाद ऐसा करने में सफल हुए हैं। कुक ने यह कारनामा 2010 में किया था।












Click it and Unblock the Notifications