अफगानिस्तान टी20 सीरीज में अपने दर्शकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है PCB, एशिया कप के मैच में हुई थी लड़ाई

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पहली बार द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जा रही है। यह सीरीज 25 मार्च से शुरू होगी। सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान हो गया है।

PAK vs AFG

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 25 मार्च से तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है। इस सीरीज के तीनों मैच यूएई के शारजाह स्टेडियम में खेले जाएंगे। सीरीज के शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को एक चिंता सता रही है, जिसके लिए उसने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बात भी की है। दरअसल, पीसीबी को इस सीरीज के दौरान पाकिस्तानी फैंस और दर्शकों की सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही थी। इस चिंता को लेकर पीसीबी ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बात की है और यह कहा है कि वो इस बात को सुनिश्चित करें कि मैच के दौरान वो अपने दर्शकों और फैंस को काबू में रखेंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीसीबी को इस बात का भरोसा दिलाया है।

एशिया कप 2022 के दौरान लड़ गए थे दोनों देशों के फैंस

आपको बता दें कि एशिया कप 2022 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मैच के दौरान दोनों देशों के दर्शक आपस में भिड़ गए थे। इस मैच में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हरा दिया था। इसके बाद स्टेडियम में दोनों देशों के फैंस आपस में लड़ गए थे। इस दौरान मारपीट भी देखने को मिली थी और स्टेडियम की कुर्सियां भी उछाली गई थीं, इसीलिए पीसीबी इस बात से चिंतित है कि कहीं फिर से ऐसा उत्पात देखने को ना मिले। इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। बता दें कि यह पहला मौका है जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेली जाएगी।

आपको बता दें कि 25 मार्च से इस सीरीज का आगाज होगा। सीरीज के अगले दो मुकाबले 27 और 29 मार्च को खेले जाएंगे। कल इस सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान हुआ था। टीम इस प्रकार है-

शान मसूद, आजम खान, फहीम अशरफ, साइम अयूब, इफ्तिकार अहमद, इसनुल्लाह, मोहम्मद हैरिस, शादाब खान, मोहम्मद वसीम, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, तैयब ताहिर, इमाद वसीम, जमान खान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+