रावलपिंडी की पिच पर ICC के फैसले के खिलाफ PCB ने की अपील, मिला था एक डिमेरिट प्वॉइंट
पिछले महीने इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच रावलपिंडी में हुए टेस्ट के बाद आईसीसी ने इस पिच को एक डिमेरिट प्वॉइंट दिया था। दुनियाभर में इस पिच की आलोचना हुई थी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC के उस फैसले के खिलाफ अपील की है, जिसमें रावलपिंडी की पिच के लिए आईसीसी की ओर से एक डिमेरिट प्वॉइंट दिया गया था। आईसीसी के इस कदम के बाद से रावलपिंडी की पिच पर बैन का खतरा मंडराने लगा था, लेकिन इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के इस फैसले को चुनौती दे दी है। आपको बता दें कि आईसीसी ने पिछले महीने इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हुए टेस्ट मैच के बाद रावलपिंडी की पिच को यह डिमेरिट प्वॉइंट दिया था।
रावलपिंडी की पिच पर हुई थी रनों की बारिश
आपको बता दें कि इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच रावलपिंडी में पहला टेस्ट मैच खेला गया था। यह मैच इंग्लैंड ने 74 रन से जीत लिया था। इस पिच को आईसीसी ने डिमेरिट प्वॉइंट इसलिए दिया था क्योंकि मैच रेफरी ने इस पिच को फ्लैट सतह करार दिया था। इस टेस्ट मैच में रनों की ऐसी बारिश हुई थी कि पूरे मैच में कुल 1700 से अधिक रन बन गए थे। इस टेस्ट मैच के बाद रावलपिंडी की पिच की खूब आलोचना हुई थी। मैच के बाद रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने भी अपनी रिपोर्ट में भी इस पिच को बहुत ही सपाट पिच करार दिया था। एंडी पाइक्राफ्ट ने कहा था कि इस पिच पर किसी भी प्रकार के गेंदबाज को कोई सहायता नहीं मिली थी। मैच के दौरान गेंदबाजों को काफी मुश्किलें हुई थीं।
मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने कहा था कि मैच के दौरान पिच बहुत खराब थी। इस पिच में गेंदबाजों के लिए कोई मदद नहीं थी, आईसीसी दिशानिर्देशों के अनुसार पिच को औसत से नीचे पाया गया। आपको बता दें कि उस मैच में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था कि पहले ही दिन 500 से अधिक रन बन गए थे।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications