PBKS vs RCB: आरसीबी को सता रहा एक बड़ा डर, विराट कोहली की बैटिंग से जुड़ा मामला

PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच आज आईपीएल में क्वालीफायर मुकाबला खेला जाना है, आरसीबी की जीत बैटिंग पर ज्यादा निर्भर करती है। बल्लेबाज अपना काम बेहतरीन तरीके से कर देंगे, तो पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ जाएगी। आरसीबी के पास मजबूत बैटिंग है।

आरसीबी की बल्लेबाज इस सीजन विराट कोहली के ईर्द-गिर्द घूमती रही है। कोहली ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करते हुए 600 से भी ज्यादा रन बनाते हुए विपक्षी टीमों को परेशान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। आज भी कोहली के ऊपर काफी चीजें निर्भर करेंगी।

pbks vs rcb

लीग चरण के बाद कोहली का प्लेऑफ़ रिकॉर्ड देखने पर थोड़ी चिंता तो होती है। प्लेऑफ़ में कोहली का औसत और स्ट्राइक रेट दोनों गिर जाते हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल प्लेऑफ़ मैचों में 341 रन बनाए हैं। इस दौरान औसत 26 का रहा है और स्ट्राइक रेट तकरीबन 122 का रहा है।

आरसीबी ने पिछले 9 सालों में फाइनल नहीं खेला है, इस सूखे को समाप्त करने के लिए विराट कोहली को आगे आना पड़ेगा। हालांकि कोहली की क्षमता पर किसी को शक नहीं है। वह किसी भी मुकाबले का पासा पलटने की क्षमता रखते हैं और इस सीजन फॉर्म भी धांसू चल रही है।

PBKS vs RCB: ऑरेंज कैप की दौड़ में कोहली

इस सीजन विराट कोहली अब तक ऑरेंज कैप जीतने की दौड़ में बने हुए हैं। उनके बल्ले से 13 मैचों में कुल 602 रन आए हैं। वह टॉप पांच में शामिल हैं। आज बड़ी पारी खेलने पर वह ऊपर आ सकते हैं। वह मिचेल मार्श (627) को पीछे छोड़कर ऊपर आ सकते हैं। टॉप तीन में शामिल सुदर्शन, गिल और सूर्यकुमार यादव की टीमें भी प्लेऑफ़ में हैं।

PBKS vs RCB: दोनों टीमों के पास दो मौके

टॉप दो में रहने का फायदा आरसीबी को मिल सकता है, आज पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में पराजय मिलने के बाद भी आरसीबी के पास एक और मौका रहेगा। यही नियम पंजाब के ऊपर भी लागू होता है, पंजाब हार जाती है, तो फाइनल खेलने का मौका रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+