PBKS vs RCB: पंजाब-आरसीबी मैच में बरसेंगे रन या गिरेंगे विकेट, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट

PBKS vs RCB Pitch Report: आईपीएल अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ निकल गया है। चार टीमों में से कोई एक ख़िताब जीतेगा। पंजाब किंग्स, आरसीबी, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस ने अंतिम चार में अपनी जगह बनाई है। पंजाब और आरसीबी के बीच गुरुवार को अहम मुकाबला खेला जाना है।

पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच मुकाबला मुल्लानपुर में खेला जाएगा, इससे पंजाब किंग्स को एक फायदा दर्शकों से है। घरेलू फैन्स के होने से पंजाब की हौसला अफजाई अच्छी तरह होगी। इस मैच में दोनों टीमों से जो भी जीत दर्ज करेगा, उसे फाइनल का टिकट मिल जाएगा।

pbks vs rcb

PBKS vs RCB पिच रिपोर्ट

इस बीच पंजाब के मुल्लानपुर स्थिति स्टेडियम की पिच के बारे में जानना जरूरी है। बल्लेबाजों के लिए यह पिच अच्छी रहती है। टिकने पर बल्लेबाज अपना काम कर सकते हैं और गेंदबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। सटीक लाइन से गेंदबाजी करने से स्पिनर भी मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। 180 से ज्यादा का स्कोर चुनौती वाला रहेगा।

PBKS vs RCB वेदर रिपोर्ट

मौसम को लेकर देखा जाए, तो बारिश की संभावना काफी कम है। महज एक प्रतिशत आसार बारिश के हैं। इस कंडीशन में मैच पूरा देखने को मिलेगा। हालांकि दिन में तापमान ज्यादा रहेगा लेकिन शाम होते-होते यह नीचे गिर जाएगा। मैदान पर बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है।

मैच का सीधा प्रसारण कहां देखें

29 मई को भारतीय समय के अनुसार इस मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे होगा और शुरुआत शाम 7 बजकर 30 मिनट पर हो जाएगा। इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। ओटीटी में यह मुकाबला जियोहॉटस्टार पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

हारने वाली टीम का क्या होगा

इस मैच में हारने वाली टीम बाहर नहीं होगी, बल्कि फाइनल के लिए एक और अवसर मिलेगा। टॉप दो में रहने का यही फायदा होता है। पंजाब और आरसीबी दोनों में से एक की हार होगी लेकिन फाइनल में खेलने का मौका रहेगा। हालांकि दोनों का प्रयास उस स्तर तक जाने का नहीं है। दूसरी बार क्वालीफायर खेलने से दबाव अलग लेवल का होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+