IPL 2022 में गुजरात टाइंटस को मिली दूसरी हार, पंजाब ने 8 विकेट से जीत लगाई छलांग
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 48वां मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच खेला गया, जहां पर पंजाब की टीम प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने उतरी थी तो वहीं पर गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ की अपनी आधिकारिक जगह पक्की करने उतरी थी। आईपीएल 2022 में 9 में से 8 मैच जीतकर पहले पायदान पर कब्जा बरकरार रखने वाली गुजरात टाइटंस मैच शुरू होने से पहले जीत हासिल करने वाली फेवरिट टीम थी लेकिन पंजाब किंग्स की टीम ने इस मैच में शानदार वापसी करते हुए अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी और अंकतालिका में छलांग लगाते हुए पांचवे पायदान पर कब्जा बना लिया है।

पंजाब किंग्स की टीम ने अब 10 में से 5 मैचों में जीत हासिल कर ली है और 10 अंक के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई है। जहां पंजाब किंग्स के लिये यह टूर्नामेंट की पांचवी जीत है तो गुजरात टाइटंस के लिये महज दूसरी ही हार है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम के लिये उसके बल्लेबाजों ने इस मैच में काफी निराश किया और निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर सिर्फ 143 रन ही जोड़ सके।
और पढ़ें: 'कोहली के चलते खतरे में पड़ा उसका करियर', कुलदीप यादव के बचपन के कोच ने लगाये बड़े आरोप
गुजरात टाइटंस के लिये साई सुदर्शन ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया और नाबाद 65 रनों की पारी खेल टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की। वहीं सुदर्शन के अलावा ऋद्धिमान साहा (21), डेविड मिलर (11) और राहुल तेवतिया (11) ही दहांई के आंकड़े को पार कर सके, तो वहीं पर अन्य बल्लेबाज दोहरे अंक के स्कोर में भी नहीं पहुंच सके।
पंजाब किंग्स के लिये कगिसो रबाडा ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और 4 ओवर्स में 33 रन देकर 4 विकेट (ऋद्धिमान साहा, राहुल तेवतिया, राशिद खान और लॉकी फर्ग्यूसन) अपने नाम किये। इस प्रदर्शन के चलते ही वो आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंच गये हैं और 9 मैचों में 17 विकेट अपने नाम कर लिये हैं।
और पढ़ें: GT vs PBKS: रबाडा की गेंदबाजी के सामने ढेर हुई गुजरात टाइटंस, फिर फ्लॉप रहे शुबमन गिल
वहीं 144 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 10 रन के स्कोर पर जॉनी बेयरस्टो का विकेट खो दिया। हालांकि इसके बाद शिखर धवन (45) और भानुका राजपक्षे (40) ने पारी को संभालने का काम किया और तेजी से रन बनाते हुए दूसरे विकेट के लिये 87 रनों की साझेदारी कर डाली। शिखर धवन ने 38 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के के दम पर अपने आईपीएल करियर का 47वां अर्धशतक पूरा किया तो वहीं पर भानुका राजपक्षे ने भी उनका भरपूर साथ देते हुए 28 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन जोड़े।
इसके बाद लियाम लिविंगस्टोन ने मोहम्मद शमी के एक ओवर में 3 लगातार छक्के और दो चौके के दम पर 28 रन बटोरे और 16वें ओवर में ही मैच को खत्म कर टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी। इसके चलते पंजाब किंग्स की टीम के नेट रन रेट में भी काफी इजाफा देखने को मिला है और अब वो प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को ज्यादा मजबूत कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications