Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'कोहली के चलते खतरे में पड़ा उसका करियर', कुलदीप यादव के बचपन के कोच ने लगाये बड़े आरोप

नई दिल्ली। 2019 विश्वकप के बाद से भारत के सबसे शानदार युवा स्पिनर्स में से एक कुलदीप यादव के करियर ने बड़ी करवट ली और नियमित रूप से भारतीय टीम का हिस्सा रहा यह गेंदबाज अचानक से प्लेइंग 11 से भी बाहर हो गया। कुलदीप यादव के लिये पिछले 3 साल काफी मुश्किल भरे रहे, जहां पर पहले भारतीय टीम से बाहर किये जाने के बाद कुलदीप यादव को आईपीएल में अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये भी खेलने का बमुश्किल मौका मिला। कुलदीप यादव का करियर जिस तरह से गिरता नजर आया उसे देखकर ऐसा लगा मानों उनका वापसी कर पाना असंभव है, हालांकि आईपीएल 2022 में जिस तरह से उन्होंने वापसी की उसने सभी को चौंका दिया है।

IPL 2022

आईपीएल 2022 में कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने खेमे से जोड़ने का काम किया है जिसके बाद इस गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों में 17 विकेट चटका दिये हैं और सबसे विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर काबिज हैं। जहां कुलदीप यादव के बदले हुए अंदाज को देखकर बहुत सारे दिग्गज हैरान रह गये हैं और क्या बदला है इस पर चर्चा कर रहे हैं तो वहीं पर उनके बचपन के कोच कपिल देव पांडे ने रोहित शर्मा को उनका करियर बचाने का श्रेय दिया है।

और पढ़ें: IPL 2022 के नॉकआउट मैचों के लिये BCCI ने किया वेन्यू का ऐलान, महिला ट्रॉफी की भी तारीख जारी

रोहित ने बचाया कुलदीप का करियर

रोहित ने बचाया कुलदीप का करियर

कुलदीप यादव के बचपन के कोच ने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि यह उनका ही फैसला था जिसके चलते इस चाइनामैन स्पिनर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिये बुलाया गया और आईपीएल से पहले खेलने का मौका दिया गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए पांडे ने कहा,'जब भी कप्तान ने कुलदीप पर भरोसा दिखाया है उसने प्रदर्शन कर के दिया है। टेस्ट क्रिकेट में उसका अच्छा रिकॉर्ड है, वनडे में दो हैट्रिक है और टी20 में भी बेहतरीन रिकॉर्ड है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उतने मौके नहीं दिये गये, यह काफी चौंकाने वाला है, कुलदीप का करियर सिर्फ रोहित शर्मा की वजह से बचा है। कुलदीप की वापसी का पूरा श्रेय रोहित को जाता है, जो कि बेहतरीन कप्तान होने के साथ-साथ टीम के अंदर टैलेंट ढूंढना जानते हैं। आईपीएल से पहले रोहित ने कुलदीप को बुलाया और उन्होंने दो विकेट भी चटका कर दिये।'

विराट की वजह से कुलदीप का करियर खतरे में पड़ा

विराट की वजह से कुलदीप का करियर खतरे में पड़ा

कुलदीप के कोच ने आगे बात करते हुए कहा कि रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव पर करीब से नजर रखी हुई थी और उनके यो-यो टेस्ट और रिहैब रिपोर्ट को करीब से देखते रहते थे। रोहित शर्मा रिहैब प्रोग्राम में कुलदीप यादव के प्रदर्शन से काफी खुश हुए थे और कुलदीप की वापसी का श्रेय उन्हें ही देना चाहिये। वो आज यहां पर नहीं होते अगर उन्हें रोहित, पंत और पोंटिंग का समर्थन नहीं मिला होता। पांडे ने आगे खुलासा करते हुए कहा कि कप्तान विराट कोहली के नजरअंदाजी के चलते ही अक्षर पटेल का करियर खतरे में पड़ा था जिन्होंने युजवेंद्र चहल के साथ उनके अच्छे प्रदर्शन के बावजूद अक्षर पटेल को उनकी बल्लेबाजी स्किल्स के चलते ज्यादा मौका देने का फैसला किया।

टी20 विश्वकप के लिये पेश की दावेदारी

टी20 विश्वकप के लिये पेश की दावेदारी

उन्होंने कहा,'हर कप्तान का टीम में खिलाड़ियों को चुनने का अपना तरीका होता है, कुलदीप ने विराट के अंदर काफी क्रिकेट खेला है लेकिन विराट अपनी टीम में ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी चाहते हैं, इसी वजह से वो पहले अश्विन और जडेजा के साथ गये और बाद में अक्षर पटेल की बल्लेबाजी स्किल्स के चलते कुलदीप के ऊपर मौका दिया। एक कप्तान को अपने खिलाड़ियों पर भरोसा करना होता है।'

गौरतलब है कि कुलदीप यादव ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते आईपीएल के 15वें सीजन में अब तक 4 मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं और दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक सिर्फ 4 ही मैच जीत सकी है। ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में इस साल खेले जाने वाले टी20 विश्वकप से पहले उन्होंने जबरदस्त वापसी की है और प्लेइंग 11 में जगह बनाने की दावेदारी ठोंक दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+