PBKS vs CSK Dream11: आज के मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?

PBKS vs CSK Dream11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 22वां मुकाबला मंगलवार, 8 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। ये मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। एक्शन से पहले आज की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।

PBKS को अपने पिछले घरेलू मैच में राजस्थान रॉयल्स से हार मिली थी, जबकि CSK पहले ही हार की हैट्रिक लगा चुकी है। ऐसे में दोनों टीमें जीत के लिए सब कुछ झोंकने उतरेंगी।

pbks vs csk dream11 prediction

पंजाब फिलहाल मिड-टेबल पर है और घरेलू मैदान पर वापसी की उम्मीद के साथ उतरेगी। वहीं CSK की हालत खराब है और टीम लगातार हार के बाद आलोचनाओं का सामना कर रही है। खासकर धोनी की कप्तानी ना होना और बेंच पर सीमित रोल ने फैंस को निराश किया है।

PBKS vs CSK: आमने-सामने का रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का पलड़ा पंजाब किंग्स (PBKS) पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें CSK ने 16 बार जीत दर्ज की है, जबकि PBKS को 14 बार सफलता मिली है।

हालांकि, अगर हम हाल के प्रदर्शन पर नज़र डालें, तो कहानी पलटती दिखती है। साल 2022 के बाद से खेले गए 5 मुकाबलों में PBKS ने 4 बार जीत हासिल की है, जिससे यह साफ़ हो गया है कि PBKS ने CSK के खिलाफ बढ़त हासिल कर ली है।

संभावित प्लेइंग इलेवन
PBKS: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन। पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन: युजवेंद्र चहल

CSK: रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, आर अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

Dream11 PBKS vs CSK Match: पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग ड्रीम टीम

  • विकेटकीपर: प्रभसिमरन सिंह
  • बल्लेबाज: ऋतुराज गायकवाड़, रचिन रवींद्र, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर
  • ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, रवींद्र जडेजा मार्कस स्टोइनिस,
  • गेंदबाज: मथीशा पथिराना, नूर अहमद, अर्शदीप सिंह
  • कप्तान: श्रेयस अय्यर
  • उप-कप्तान: नूर अहमद

पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, विजयकुमार विशक, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, कमलेश नागरकोटी, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, नाथन एलिस, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, श्रेयस गोपाल, सैम कुरेन, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+