पैट कमिंस या टेम्बा बवुमा, WTC Final के दोनों कप्तानों में कौन ज्यादा अमीर? किसके पास कितने पैसे
Pat Cummins vs Temba Bavuma Networth: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में यह मुकाबला आज से शुरू हो गया। इसका टॉस दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बवुमा ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान पैट कमिंस के पास है, दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी टेम्बा बवुमा के पास है। ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी बार ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान पर उतरी है। पिछली बार भारत को फाइनल में हराया था। दक्षिण अफ्रीका को पहली बार फाइनल खेलने का मौका मिला है।

फाइनल मैच के दोनों कप्तानों की नेटवर्थ जानने पर दिलचस्प आंकड़ा निकलकर सामने आया है। किस कप्तान की सम्पत्ति ज्यादा है और कौन अमीर है, यह जानना जरूरी हो जाता है।
कितने अमीर हैं पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की कमाई कई सोर्स से होती है। इस बार आईपीएल से कमिंस को 18 करोड़ की रकम मिली थी। इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के वार्षिक अनुबंध से कमाई होती है। इसके अलावा कमिंस बिग बैश लीग में भी खेलते हैं। कमिंस ने न्यू बैलेंस, जिलेट, कैरेरा, कायो स्पोर्ट्स, लायर्स एस जैसे ब्रांड्स के साथ काम किया है। विज्ञापनों से भी उनकी कमाई होती है।
सिडनी में कमिंस के पास एक आलिशान घर है, इसकी कीमत करीब 70 करोड़ रुपये आंकी गई है। समुद्र के नज़ारे भी इस घर से साफ़ दिखाई देते हैं। कारों की बात करें, तो कमिंस रेंज रोवर और मर्सिडीज जैसी लग्जरी कारों के मालिक हैं। सब कुछ मिलकर पैट कमिंस की नेटवर्थ 378 करोड़ आंकी गई है।
टेम्बा बवुमा की कुल कमाई
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बवुमा की ज्यादातर कमाई इंटरनेशनल क्रिकेट और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। आईपीएल जैसी बड़ी लीग में उनको शामिल नहीं किया गया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम का कप्तान होने के कारण उनके पास ब्रांड्स रहते हैं। बवुमा की अनुमानित नेटवर्थ 40 करोड़ से ज्यादा आंकी गई है। आने वाले समय में उनकी इनकम में वृद्धि होने के पूरे आसार हैं।
कमिंस के सामने नहीं टिकते बवुमा
दोनों कप्तानों की तुलना में बवुमा काफी पीछे रह जाते हैं। कमिंस की नेटवर्थ ज्यादा है। टेम्बा बवुमा कमाई के मामले में कमिंस के सामने कहीं नहीं टिकते हैं। ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने का फायदा भी कमिंस को हुआ है। उससे भी ब्रांड्स ज्यादा मिलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications