6,6,6,6,6,6! पप्पू यादव के बेटे ने फिर मचाया गदर, छह छक्के जड़कर गेंदबाजों को रुलाया
Sarthak Ranjan: कांग्रेस सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने दिल्ली प्रीमियर लीग में तहलका मचाया हुआ है। वह हर पारी के दौरान अपने बल्ले से तबाही मचाते हुए दिखाई दिए हैं। इस सीजन उनके बल्ले ने ऐसी आग उगली है कि लोगों ने टीम इंडिया में लाने की मांग तक कर दी है। गुरुवार को सार्थक रंजन ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के लिए तूफानी बैटिंग की।
सार्थक रंजन ने महज 23 गेंदों का सामना किया और आतिशी बैटिंग करते हुए पारी को छक्कों में डील किया और 45 रन ठोक डाले। वह अपन काम बखूबी कर गए लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा। नॉर्थ दिल्ली के सामने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज थी।

सार्थक संजन की पारी में छह दनदनाते छक्के आए। इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 195 का रहा। उनके अलावा ओपनर यश डबास का बल्ला भी खूब चला। वह 78 रन बनाने में सफल रहे। नॉर्थ दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 207 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।
सार्थक रंजन टॉप रन गेटर
टूर्नामेंट में अब तक सार्थक रंजन का जबरदस्त जलवा देखने को मिला है। उन्होंने निरंतर रन बनाए हैं और लिस्ट में टॉप पर हैं। सार्थक रंजन ने 8 मैचों में 473 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 167 का है और औसत 59 का है। वह 32 छक्के और 41 चौके लगा चुके हैं। उनके बाद लिस्ट में यश ढुल का नाम है, उन्होए अब तक 410 रन बनाए हैं।
आयुष बडोनी ने भी किया धमाल
208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की टीम मुश्किल में फंस गई थी। 50 रन के स्कोर तक उसके तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। ऐसे समय में कप्तान आयुष बडोनी ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और तेजस्वी दहिया के साथ मिलकर पारी को संभाला। दहिया ने 19 गेंदों में 28 रन की उपयोगी पारी खेली।
मध्यक्रम के कुछ और विकेट गिरने के बावजूद बडोनी ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। कप्तान ने महज 47 गेंदों में 90 रन ठोक दिए और अपनी टीम को लक्ष्य के काफी करीब पहुंचा दिया। उनकी इस पारी ने साउथ दिल्ली की जीत की उम्मीदों को आखिरी चरण तक जिंदा रखा।
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की जीत
बडोनी के आउट होते ही मुकाबला फिर से रोमांचक हो गया। अंतिम छह गेंदों में टीम को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। दबाव के इस पल में अंकित डबास ने कमाल कर दिया। उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद को छक्के के लिए भेजकर मैच का रुख अपनी टीम के पक्ष में कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications
