अब इससे कौन ही शादी करेगा? पलाश मुच्छल ने डिलीट किया प्रपोजल वीडियो, फूटा फैंस का गुस्सा
Palash Muchhal Proposal Video: भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल से शादी की खबरों पर विराम लगा दिया। सगाई के बाद शादी से ठीक पहले इस कपल की लव स्टोरी ने एक अलग ही मोड़ ले लिया। दोनों ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उनकी शादी टूट गई है। यह खबर फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी का अचानक टूटना फैंस को हजम नहीं हो पा रही है।
पलाश मुच्छल ने डिलीट किए पोस्ट (Palash Muchhal Proposal Video)
शादी टूटने की घोषणा के एक दिन बाद पलाश मुच्छल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से स्मृति मंधाना के साथ जुड़े सभी वीडियो हटा दिए हैं। इन डिलीट किए गए पोस्ट में वह वायरल वीडियो भी शामिल है, जिसमें पलाश ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को प्रपोज किया था। दूसरा वह वीडियो जिसमें वह भारत की महिला विश्व कप जीत का जश्न मना रहे थे। ये पोस्ट पिछले महीने विश्व कप जीत के बाद अपलोड किए गए थे। पलाश मुच्छल के वीडियो डिलीट करने के बाद फैंस लगातार सिंगर को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अब इससे शादी कौन करेगा?

शादी के दिन मंधाना के पिता हुए बीमार
स्मृति के गृह नगर सांगली में 23 नवंबर को तय शादी समारोह के दिन उनके पिता श्रीनिवास मंधाना अचानक बीमार पड़ गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कुछ ही घंटों बाद पलाश मुच्छल भी कथित तौर पर तनाव के कारण अस्पताल में भर्ती हुए। इसके बाद ऑनलाइन अटकलों का बाजार गर्म हो गया। कई अफवाहें फैलीं कि पलाश को एक कोरियोग्राफर के साथ धोखाधड़ी करते हुए पकड़ा गया था, हालांकि पलाश ने इस मामले का खंडन किया।
स्मृति और पलाश ने लिया शादी नहीं करने का फैसला
बढ़ती अफवाहों के बीच रविवार को स्मृति और पलाश दोनों ने अलग-अलग बयान जारी किए। स्मृति ने आधिकारिक तौर पर शादी के रद्द होने की घोषणा करते हुए लोगों से इस मुश्किल समय में दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को यहीं बंद करना चाहती हैं। इससे पहले ही पिता की बीमारी और पलाश के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आते ही स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सगाई और शादी से जुड़ी सभी पोस्ट हटा दी थीं।












Click it and Unblock the Notifications