Smriti Mandhana के बाद इन 10 लड़कियों ने भी तोड़ा पलाश मुच्छल का दिल? शादी टूटते ही उठाया बड़ा कदम!

Smriti Mandhana Marriage Called Off: भारतीय सिंगर पलाश मुच्छल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी अब नहीं होगी। स्मृति मंधाना ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस बात की पुष्टि की। दोनों ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग बयान जारी कर यह स्पष्ट किया है कि उनकी शादी टूट गई है। यह कपल 24 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन स्मृति के पिता की अचानक तबियत बिगड़ने के कारण शादी को टाल दिया गया था, जिसके बाद खुद पलाश को भी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

दोनों ने शादी को लेकर खत्म किया सस्पेंस (Smriti Mandhana Marriage Called Off)

हाल के हफ्तों में पलाश के किसी कोरियोग्राफर के साथ संबंध होने की अफवाहों के चलते दोनों के रिश्ते को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। रविवार को इन अफवाहों के बीच दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी शादी टूटने की पुष्टि की। पलाश ने अपने बयान में लिखा कि मैंने अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपने व्यक्तिगत रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया है।

Palash Muchhal 1

पलाश ने लोगों से की ये खास अपील

पलाश ने आगे लिखा कि मेरे लिए यह देखना बहुत मुश्किल रहा है कि लोग उन निराधार अफवाहों पर इतनी आसानी से प्रतिक्रिया कर रहे हैं। यह मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है। उन्होंने लोगों से बिना पुष्टि वाली गपशप पर किसी को आंकने से पहले रुकने का भी आग्रह किया। वहीं, स्मृति मंधाना ने भी एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कहा कि वह बहुत ही निजी व्यक्ति हैं और शादी टूटने की पुष्टि करती हैं।

मंधाना का सारा ध्यान खेल पर

उन्होंने इस मामले को यहीं समाप्त करने की अपील करते हुए लोगों से दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए समय देने का अनुरोध किया। स्मृति ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि हम सभी को चलाने वाला एक उच्च उद्देश्य है और मेरे लिए वह हमेशा देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करना रहा है। मैं भारत के लिए खेलना और ट्रॉफी जीतना जारी रखने की उम्मीद करती हूं और मेरा ध्यान हमेशा वहीं रहेगा।

इन 10 खिलाड़ियों ने भी किया अनफॉलो

इस घोषणा के बाद दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। जहां स्मृति ने सगाई और शादी से जुड़ी अपनी सभी पोस्ट डिलीट कर दी हैं, वहीं पलाश के अकाउंट पर अभी भी उनका प्रपोजल वीडियो मौजूद है, जो नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुआ था। यह वही मैदान है जहां टीम इंडिया ने महिला विश्व कप 2025 की ट्रॉफी जीती थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी टूटने के बाद करीब 10 भारतीय महिला क्रिकेटरों ने पलाश मुच्छल को अनफॉलो किया है। उनमें खुद स्मृति मंधाना के अलावा जेमिमा रोड्रिग्ज, राधा यादव, श्रेयांका पाटिल, अरुंधती रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, शिवाली शिंदे, यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+