पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान- धोनी से मिलना सपने के सच होने जैसा था

नई दिल्ली। भारत के पूर्व विकेटकीपर और महान कप्तान एमएस धोनी से हर क्रिकेटर मिलने की चाहत रखता है। सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी क्रिकेटर भी धोनी से कुछ सीखने के लिए बेताब रहते हैं। धोनी 2021 में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम के मेंटर थे। तब उन्हें भारतीय टीम का मार्गदर्शन करते और दूसरे देशों के खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव और ज्ञान को साझा करते हुए देखा गया। इसी दौरान उनकी मुलाकात पाकिस्तान के युवा गेंदबाज शाहनवाज दहानी से हुई। अब दहानी ने इस दौरे पर धोनी से हुई मुलाकात को लेकर बयान दिया है।

dhoni

दहानी ने कहा कि धोनी से मिलने और अपने पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर से मिलने का उनका सपना सच हो गया है। क्रिकेट पाकिस्तान से बात करते हुए दहानी ने कहा, "मुझे आप सभी को धोनी की महानता के बारे में समझाने में काफी वक्त लगेगा। उनसे मिलना किसी सपने के सच होने जैसा था। मैं उस पल को कभी नहीं भूल पाऊंगा। उनके शब्द बहुत ही काम के थे, क्योंकि उन्होंने मुझे जीवन के बारे में बताया था। उन्होंने मुझे बताया कि कैसे जीना है, कैसे अपने का सम्मान करना है। "

यह भी पढ़ें- बुरे दाैर से गुजर रहे कोहली, लेकिन सचिन ने कह दी उनके लिए बड़ी बात

उन्होंने आगे कहा, "इसके अलावा, क्रिकेट में चुनौतियों के बारे में बात करते हुए धोनी ने मुझसे कहा कि क्रिकेट में अच्छे और बुरे दिन चलते रहते हैं। लेकिन हमें हर स्थिति से निपटना होगा। चुनौतियों को स्वीकार कर उनका सामना करना चाहिए। हमें उस खेल के प्रति समर्पित रहना होगा जिसे हम सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।" गाैर हो कि 23 साल के दहानी ने अब तक पाकिस्तान के लिए दो अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 2 विकेट भी लिए हैं। वह वर्तमान में पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तान्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड के शेन बॉन्ड को अपना रोल मॉडल मानते हैं। अब उनका सपना इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर से मुलाकात करने का है। दहानी ने कहा, 'मैं न्यूजीलैंड के शेन बॉन्ड को फॉलो कर रहा था। मैं उनकी तरह तेज गेंदबाज बनना चाहता था, लेकिन उनके संन्यास के बाद मैंने इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर का अनुसरण करना शुरू कर दिया। काश मैं उनसे जल्द मिल पाता।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+