उर्वशी के दीवाने हुए पाक क्रिकेटर नसीम शाह! पहले पहचानने से मना किया फिर फॉलो किया अब...
एशिया कप 2022 के दूसरे मैच में भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह अपनी तेज गेंदबाजी को लेकर लगातार चर्चाओं में बने रहे।
नई दिल्ली, 13 सितंबर: एशिया कप 2022 के दूसरे मैच में भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह अपनी तेज गेंदबाजी को लेकर लगातार चर्चाओं में बने रहे। अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में 2 छक्के जड़कर उन्होंने खूब सुर्खिया बटोरीं। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ भी उनका नाम जोड़ा जा रहा है। दरअसल भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान उर्वशी स्टेडियम में ही मौजूद थीं। मैच के बाद उर्वशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पाकिस्तानी युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह संग एक रोमांटिक फैन मेड एडिट वीडियो शेयर किया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया गया।
Recommended Video

मैं उर्वसी को नहीं जानता
बाद में उर्वशी ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा था, कुछ दिनों पहले मेरी टीम ने कुछ फैन मेड एडिट वीडियोज (लगभग 11-12) को मेरी और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी के बिना शेयर किया। मीडिया से निवेदन है कि इस पर कोई न्यूज ना बनाएं। आप सभी का शुक्रिया और ढेर सारा प्यार। इसके बाद जब पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा था, मैं तो मैदान पर खेलता हूं। इस तरह लोग वीडियो भेजते रहते हैं। स्टेडियम में आकर जो भी मैच देखते हैं यह उनकी मेहरबानी है। मेरे लिए यह अच्छी बात है कि लोग पसंद कर रहे हैं। कोई भी अगर मेरे लिए आता है तो मैं कौन सा आसमान से आया हुआ हूं। मेरे अंदर ऐसा कुछ खास नहीं है। मुझे कुछ पता नहीं है कि उर्वशी कौन हैं और क्या हैं। मुझे नहीं पता वीडियो कहां से आया। इस सब चीजों को लेकर मेरी कोई योजना नहीं है। मैं सिर्फ अभी क्रिकेट पर ध्यान देना चाहता हूं।
Relax guys Naseem Shah unfollowed Urvashi 😂#UrvashiRautela #NaseemShah pic.twitter.com/TVkD8L3IHy
— MUSKAN 🇵🇰 (@Musskey) September 12, 2022

पहले फॉलो फिर अनफॉलो किया
इन सब के बाद अब दोनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल नसीम शाह के इंस्टाग्राम फोलोअर्स की लिस्ट के कुछ स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने इंस्टाग्राम पर उर्वशी को फॉलो किया। हालांकि कुछ देर बाद ही अनफॉलो भी कर दिया। इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए फैंस फिर से दोनों को ट्रोल कर रहे हैं। ट्विटर पर शेयर इन स्क्रीनशॉट के साथ लिखा गया है, रिलैक्स दोस्तों-नसीम शाह ने उर्वसी को अनफॉलो कर दिया है।
Mujhy nahee pata urvashi kon hai😂 @iNaseemShah pic.twitter.com/t3biNtBWRj
— ❤️ (@apkii__beheen) September 12, 2022

एशिया कप में प्रदर्शन
एशिया कप 2022 में भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले नसीम शाह का अब तक प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने टीम को शाहीन शाह अफरीदी की कमी खलने नहीं दी है। नसीम में भारत के खिलाफ 27 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए थे। हांगकांग के खिलाफ उन्होंने 7 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। सुपर 4 में भारत के खिलाफ शाह ने 45 रन देकर सिर्फ 1 विकेट चटकाया था। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 19 रन देकर 1 विकेट लिया था। श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 के आखिरी मैच में उन्हें आराम दिया गया था। वहीं फाइनल में उन्होंने 4 ओवर में 40 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।
Relax guys Naseem Shah unfollowed Urvashi 😂#UrvashiRautela #NaseemShah pic.twitter.com/uB7TPMTO4D
— 𝗡𝗔𝗦𝗘𝗘𝗠 𝗦𝗛𝗔𝗛 𝗙𝗔𝗡 𝗖𝗟𝗨𝗕 シ (@naseemshah_era) September 12, 2022
@UrvashiRautela Ki Muhabat Jeet Gai @iNaseemShah ne Instagram pe Follow kr Diya 😂🇮🇳🇵🇰 pic.twitter.com/v9SqqEzdYH
— Team Naseem Shah (@NaseemkiDeewani) September 12, 2022
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications