Love Story: प्यार को पाने के लिए 8 साल तक पढ़ी नमाज, हर दिन मांगी दुआ, दिलचस्प है मोहम्मद रिजवान की लव स्टोरी

Mohammad Rizwan Love Story: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, जो क्रिकेट के मैदान पर अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने निजी जीवन में भी कभी हार नहीं मानी। पाक क्रिकेटर को अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए एक या दो नहीं बल्की पूरे आठ साल का इंतजार करना पड़ा था।

अपने अफेयर्स को लेकर आमतौर पर निजी रहने वाले रिजवान शायद ही कभी मैदान के बाहर की जिंदगी के बारे में जानकारी देते हैं, लेकिन एक वीडियो में उन्होंने इस मामले में खुलकर बात की।

Mohammad Rizwan

प्यार को पाने की खातिर 8 साल तक नमाज पढ़ी
पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेलने वाले स्टार क्रिकेटर ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने प्यार को पाने की खातिर 8 साल तक नमाज पढ़ी। वीडियो में रिजवान ने बताया कि वह अपने परिवार में शायद पहले लड़के हैं जिसकी लव मैरिज हुई है।

रिजवान ने रोज दुआओं में अपने प्यार को मांगा
इस्लामिक मान्यताओं पर विश्वास रखने वाले बल्लेबाज से जब उनकी लव स्टोरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, 'हमारे कल्चर में लव मैरिज काफी मुश्किल है। मेरे परिवार में मैं पहला इंसान था जिसने लव मैरिज की थी। मेरे बाद मेरे भाईयों ने की, लेकिन मैंने आठ साल तक इंतजार किया। अल्लाह से रोज मांगना पड़ा। मेरा मानना है कि अल्लाह से जो मांगा जाए वह मिलता ही है।

लड़की के घर वाले रिश्ते के लिए नहीं थे तैयार
हालांकि, जिस लड़की से वह शादी करना चाहते थे उसके घर वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, रिजवान ने हार नहीं मानी और अपने प्यार को पाने के लिए हर संभव प्रयास किया। इन दौरान वह हर दिन पांच वक्त की नमाज में अपनी शादी के लिए दुआ मांगते थे। आखिरी में उनकी दुआओं का असर हुआ और उन्हें जीवन साथी के रूप में उनकी प्रेमिका मिल गई। उन्होंने साल 2015 में शादी की और अब दो बच्चों के पिता हैं।

ये भी पढ़िए- IPL 2025 से पहले किस बात को लेकर भावुक हुए अजिंक्य रहाणे? पत्नी राधिका के लिए शेयर की भावुक पोस्ट

मोहम्मद रिजवान का क्रिकेट करियर
अपने निजी जीवन से परे, मोहम्मद रिज़वान ने क्रिकेट के मैदान पर काफी प्रभाव डाला है। 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ़ वनडे मैच में डेब्यू करने के बाद से उन्होंने सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। रिजवान ने 74 वनडे मैचों में 2088 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 13 अर्धशतक भी हैं. वहीं टेस्ट क्रिकेट में रिजवान ने 32 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 1910 रन हैं. इस फॉर्मेट में 3 शतक और 10 अर्धशतक जमाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+