World Cup के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान, हसन अली की वापसी, जानें पूरी लिस्ट
Pakistan World Cup squad announced: पाकिस्तान को भारत में आकर इस साल वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है। वनडे वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुक्रवार को पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की घोषणा की। भारतीय समयानुसार दोपहर 11 बजकर 45 मिनट पर लाहौर में एक कॉन्फ्रेंस में टीम का ऐलान किया गया।
बाबर आजम होंगे कप्तान: एशिया कप में मिली हार के बाद ऐसी खबरें थी कि बाबर आजम की जगह शाहीन अफरीदी को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। लेकिन शाहीन अफरीदी बतौर तेज गेंदबाज टीम का हिस्सा होंगे। जबकि बाबर आजम कप्तानी का रोल निभाते नजर आएंगे। वहीं शादाब खान भी अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं। शादाब खान को टीम का उपकप्तान चुना गया है।

नसीम शाह की जगह हसन अली: नसीम शाह वर्ल्ड कप से ठीक पहले एशिया कप में चोटिल हो गए थे। नसीम शाह की जगह हसन अली को टीम में मौका दिया गया है। पाकिस्तान ने तीन खिलाड़ियों को ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में रखा गया है। अबरार अहमद, जमान खान और मोहम्मह हारिस को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। पाकिस्तान की टीम का वर्ल्ड कप में भारत का सामना 14 अक्टूबर को होना है।
वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, सऊद शकील, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, हसन अली, उसामा मीर, वसीम जूनियर।
ट्रैवलिंग रिजर्व खिलाड़ी: बरार अहमद, जमान खान और मोहम्मह हारिस।












Click it and Unblock the Notifications