ICC Women's World Cup : स्नेह राणा और पूजा ने बचाई लाज, पाकिस्तानी खेमा आखिरी पलों में पस्त

ICC Womens World Cup

नई दिल्ली। आईसीसी महिला विश्व कप के 2022 संस्करण में भारतीय टीम महिला टीम ने पाकिस्तान के सामने 7 विकेट खोकर 245 रनों का लक्ष्य रखा था। एक समय टीम ने 112 के स्कोर पर 5 विकेट खो दिए थे, लेकिन फिर स्नेह राणा और पूजा ने टीम की लाज बचाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने 7वें विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी की। राणा ने 48 गेंदों में 53 तो पूजा ने 59 गेंदों में 67 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- जब तक मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं, मुझे बिल्कुल भी परवाह नहीं : कोहली

शैफाली नहीं उतरीं उम्मीदों पर खरी

शैफाली नहीं उतरीं उम्मीदों पर खरी

इससे पहले भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय सलामी जोड़ी मिताली के इस फैसले का फायदा नहीं उठा सके। स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की। स्मृति ने पहले ओवर में 3 रन बनाकर संभलकर शुरुआत की, लेकिन शैफाली वर्मा ने निराश किया। वह 6 गेंदों का सामना कर बिना खाता खोले पवेलियन लाैट गईं। उन्हें तेज गेंदबाज डायना बेग ने बोल्ड किया। शैफाली को टीम इंडिया की आक्रामक बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। लेकिन अब शैफाली उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं।

दिप्ती ने संभाला

दिप्ती ने संभाला

शैफाली वर्मा के आउट होने के बाद दीप्ति शर्मा को तीसरे नंबर पर भेजा गया। दीप्ति फिलहाल फॉर्म में हैं। दिप्ती शर्मा ने मंधाना का साथ दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 92 रनों की मजबूत साझेदारी की। इस दाैरान मंधाना ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। वहीं दिप्ती 57 गेंदों में 40 रन बनाकर 96 के स्कोर पर आउट हुईं। फिर चाैथे नंबर पर मिताली राज आईं। 25वें ओवर की पहली गेंद पर मंधाना भी पवेलियन लाैट गईं। उन्होंने 75 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 3 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा। उस समय टीम का स्कोर 98 था। लेकिन मंधाना के बाद आईं हरमनप्रीत काैर से बड़ी पारी की उम्मीद दीं, पर दोनों सस्ते में आउट होकर टीम को मुश्किल में डाल गईं। हरमनप्रीत 5 रन बनाकर निदा दर का शिकार बनीं। फिर मिताली का साथ देने आईं विकेटकीपर रिचा घोश भी 1 रन बनाकर आउट हो गईं। ऐसे में भारत की आधी टीम 30.5 ओवर में 112 रनों पर ढेर हो गईं।

पाकिस्तानी खेमा आखिरी पलों में पस्त

पाकिस्तानी खेमा आखिरी पलों में पस्त

ऐसे लगा कि पाकिस्तान की टीम अब पलड़ा भारी कर लेगा, क्योंकि नामी खिलाड़ी पवेलियन लाैट चुकीं थी। ऐसे में फिर टीम की लाज बचाने का काम 7वें नंबर की स्नेह राणा व 8वें नंबर पर खेलने आईं पूजा ने किया। दोनों के सामने पाकिस्तानी खेमा पस्त होता दिखा। इन दोनों की बदाैलत ही टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकीं। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 244 तक पहुंचाया। झूलन गोस्वामी 3 गेंदों में 6 रन बनाकर नाबाद रहीं। पाकिस्तान की ओर से निदा दार व नशरा संधू ने 2-2 विकेट लिए। डियाना, अनम अमीम व फातिमा सना को 1-1 विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
पाकिस्तान- जावेरिया खान, सिदरा अमीन, बिस्माह मारूफ (C), ओमैमा सोहेल, निदा डार, आलिया रियाज, फातिमा सना, सिदरा नवाज (WK), डायना बेग, नशरा संधू, अनम अमीन

भारत- मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, मिताली राज (c), ऋचा घोष (wk), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+