T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज की भविष्यवाणी, बोले भारत नहीं पाकिस्तानी टीम खेलेगी फाइनल
टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पूर्वानुमानों का दौर चल रहा है। फेवरेट टीमों के बारे में भी बातें हो रही हैं। भारतीय टीम को खिताबी जीत के लिए फेवरेट टीमों में गिना जा रहा है। इन सबके बीच ऑस्ट्रेलिया के एक दिग्गज क्रिकेटर की तरफ से हैरान करने वाला बयान आया है।
फाइनल में जाने वाली दो टीमों को लेकर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लायन की प्रतिक्रिया आई है। नाथन लायन ने टीम इंडिया का नाम नहीं लिया है। हालांकि इसके पीछे उन्होंने कोई कारण नहीं बताया लेकिन भारत के पड़ौसी पाकिस्तान का न नाम लिया है।

फाइनल की टीमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मैं एक टीम ऑस्ट्रेलिया का लूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैं दूसरी टीम के लिए पाकिस्तान के साथ जाउंगा। इन कंडीशंस में उनके पार क्वालिटी स्पिन गेंदबाज हैं लेकिन बाबर आज़म जैसे इलेक्ट्रिक बल्लेबाज भी हैं।
गौरतलब है कि अंतिम बार पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल मैच हुआ था। दुबई में खेले गए उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी। मैथ्यू वेड ने धांसू बल्लेबाजी करते हुए उस मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी। बाद में उस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी जीत ली थी।
टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में मिचेल मार्श को अव्वल बताया। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इस बार हम टूर्नामेंट में उच्चतम स्कोर देख सकते हैं। मार्श के बारे में उन्होंने कहा कि वह बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में बाजी मारने में सफल हो सकते हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इवेंट में आने के बाद एक वॉर्म अप मुकाबला खेला है। नामीबिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप में अभ्यास मैच खेला था। कई खिलाड़ी ब्रेक पर थे, ऐसे में कोचिंग स्टाफ को मैदान पर उतरना पड़ा। हालांकि मैच ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से जीत लिया। दूसरा अभ्यास मैच वेस्टइंडीज से होना है।












Click it and Unblock the Notifications