PAK vs SL: श्रीलंका-पाक मैच आज बारिश से धुला तो क्या होगा? कौन कटाएगा सेमीफाइनल का टिकट
PAK vs SL Weather: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में रोमांच अपने चरम पर है। इंग्लैंड द्वारा न्यूजीलैंड को हराने के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब पूरी तरह से उनके अपने हाथ में हैं। शनिवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ होने वाला मुकाबला पाकिस्तान के लिए 'करो या मरो' का है।
अगर पाकिस्तान यहां एक बड़ी जीत दर्ज करता है, तो सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत का रास्ता साफ हो सकता है। पाकिस्तानी टीम को इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए अपना पूरा जोर लगाना पड़ेगा, अन्यथा बैग पैक करके घर जाना पड़ेगा।

PAK vs SL: मौसम की स्थिति
पिछले कुछ मैचों में बारिश ने खेल बिगाड़ा था, लेकिन पल्लेकेले से प्रशंसकों के लिए राहत की खबर है। ताज़ा मौसम रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को पल्लेकेले में बारिश की संभावना मात्र 1 प्रतिशत है। आसमान साफ रहेगा और तापमान 18 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि दर्शकों को एक पूरा 20-20 ओवर का मैच देखने को मिलेगा और पाकिस्तान के पास बारिश के डर के बिना अपना नेट रन रेट (NRR) सुधारने का पूरा मौका होगा।
सेमीफाइनल का गणित: पाकिस्तान को क्या करना होगा?
न्यूजीलैंड की हार ने पाकिस्तान के लिए दरवाजे खोल दिए हैं, लेकिन मंजिल अभी भी कठिन है। पाकिस्तान के पास फिलहाल 2 मैचों में 1 अंक है, जबकि न्यूजीलैंड 3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
बड़ी जीत की दरकार: न्यूजीलैंड को पछाड़ने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका को लगभग 64-65 रनों के बड़े अंतर से हराना होगा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए: यदि पाकिस्तान बाद में बल्लेबाजी करता है, तो उसे लक्ष्य को लगभग 13.1 ओवर में हासिल करना होगा।
अगर मैच धुल गया तो? यदि किसी अप्रत्याशित कारण से मैच रद्द होता है, तो पाकिस्तान केवल 2 अंकों तक पहुंच पाएगा और न्यूजीलैंड (3 अंक) सीधे सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications