PAK vs NZ ODI series: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड वनडे में टक्कर को तैयार, जानें शेड्यूल और टीम, ऐसे देखें लाइव
PAK vs NZ ODI series schedule: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम टी-20 के बाद अब वनडे सीरीज में एक-दूसरे को टक्कर देने को तैयार है।

New Zealand tour of Pakistan, 2023: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया। इस सीरीज में दो मैच पाकिस्तान और इतने ही मैच न्यूजीलैंड ने जीतने में कामयाबी हासिल की। जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।
बराबरी पर समाप्त टी-20 सीरीज: अंतिम मैच में न्यूजीलैंड को मिली जीत के साथ ही पांच मैचों की यह टी-20 सीरीज बराबरी पर आकर खत्म हो गई। पाकिस्तान के खिलाफ अब न्यूजीलैंड को 27 अप्रैल से वनडे सीरीज खेलना है। दोनों टीमों की कोशिश वनडे में अब धमाकेदार प्रदर्शन करने की होगी। टी-20 की तरह वनडे भी पांच मैचों का खेला जाएगा।
ऐसा रहा है वनडे का रिकॉर्ड: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम वनडे मैचों में अब तक 110 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी है। पाकिस्तान ने उनमें से 56 मैच जीते हैं जबकि कीवी टीम 50 मैचों में ही जीत हासिल कर सकी है। 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला जबकि 1 मैच टाई रहा। ऐसे में यह सीरीज रोमांचक होने की उम्मीद है।
ऐसे देखे लाइव मैच: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा जिन यूजर्स के पास सोनी लिव एप का सब्सक्रिप्शन है वे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं पाकिस्तान में ऐ स्पोर्ट्स और न्यूजीलैंड में स्काई स्पोर्ट्स इन मैचों का लाइव प्रसारण होगा।
पाकिस्तान की टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, हारिस रऊफ, हारिस सोहेल, इहसानुल्लाह, इमाम-उल-हक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद और उसामा मीर।
न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लैथम (कप्तान), चाड बोवेस, कोल मैककोन्ची, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, हेनरी शिपली, ब्लेयर टिकनर, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), बेंजामिन लिस्टर, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी, विल यंग।
जानें कब और कहां होंगे मुकाबले
पहला वनडे - 27 अप्रैल, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
दूसरा वनडे - 29 अप्रैल, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
तीसरा वनडे - 3 मई, नेशनल स्टेडियम, कराची
चौथा वनडे - 5 मई, नेशनल स्टेडियम, कराची
पांचवां वनडे - 7 मई, नेशनल स्टेडियम, कराची












Click it and Unblock the Notifications