PAK vs NZ: डेरिल मिशेल ने पाकिस्तान में घुसकर मचाई बल्ले से तबाही, जड़ दिए लगातार दो शतक

Pakistan vs New Zealand, 2nd ODI: न्‍यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा वनडे में जीत हासिल कर हिसाब बराबर करना चाहेगी।

Pakistan vs New Zealand

PAK vs NZ, 2nd ODI, New Zealand tour of Pakistan, 2023: पहला वनडे हारने के बाद दूसरे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 337 रनों का लक्ष्य रखा है। न्य़ूजीलैंड ने 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 336 रन बना लिए हैं।

मिशेल ने जड़ा शतक: ओपनर विल यंग के जल्दी आउट होने के बाद डेरिल मिशेल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। मैदान पर आने के साथ ही उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। डेरिल मिशेल ने वनडे सीरीज के लगातार दूसरे मुकाबले में शतक जड़ने का काम किया। डेरिल मिशेल के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम 300 से अधिक रन बनाने में सफल रही।

8 चौके-तीन छक्का: डेरिल मिशेल शुरू से ही पाकिस्तानी गेंदबाजों पर हावी नजर आए। उन्होंने मैदान के चारों तरफ दिल खोलकर शॉट लगाने का काम किया। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और तीन छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की। 119 गेंदों में 129 रनों की पारी खेलने के बाद डेरिल मिशेल को नसीम शाह ने मोहम्मद नवाज के हाथों कैच आउट करा दिया। मिशेल ने पहले वनडे मैच में भी शतक लगाया था।

लैथम और मिशेल के बीच बड़ी साझेदारी: न्यूजीलैंड ने अपना दूसरा विकेट 119 के स्कोर पर गंवाया था। लेकिन टॉम लैथम ने डेरिल मिशेल के साथ न्यूजीलैंड के लिए 181 रनों की साझेदारी की। इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया।

शतक से चूके कप्तान: न्यूजीलैंड की कप्तानी करने वाले टॉम लैथम के पास इस मुकाबले में शतक लगाने का मौका था। लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए। 98 के स्कोर पर टॉम लैथम को हारिस रऊफ ने विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच आउट कराया। इसके अलावा ओपनर चाड बोवेस ने भी इस मैच में अर्धशतक जड़ने में सफलता हासिल की।

पाकिस्तान: फखर ज़मान, इमाम उल हक, बाबर आज़म (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान (wk), आगा सलमान, मोहम्मद नवाज़, उस्मा मीर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, इहसानुल्लाह।

न्यूजीलैंड: चाड बोवे, विल यंग,​​टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, हेनरी निकोल्स, जेम्स नीशम, रचिन रवींद्र, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+