Ind vs Pak: छोटी पारी, बड़ा धमाका...रोहित शर्मा ने उड़ाई पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां

Asia Cup 2023, Pakistan vs India, Super Fours, 3rd Match: एशिया कप के सुपरफोर के तीसरे मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शुरुआत करने में कामयाबी हासिल की। कप्तान रोहित शर्मा औऱ शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी निभाई। हालांकि, इसके बाद भारत ने दो ओवर के अंदर ही दोनों ही खिलाड़ियों का विकेट गंवा दिया।

रोहित ने जड़ा अर्धशतक: इस अहम मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे करियर का 50वां अर्धशतक लगाया। रोहित शर्मा से पहले शुभमन गिल ने 37 गेंदों में वनडे करियर का आठवां अर्धशतक लगाने में सफलता हासिल की थी। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाने में कामयाबी हासिल की। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज पावरप्ले वन यानी पहले दस ओवर के दौरान विकेट लेने में नाकाम रहे।

Rohit Sharma 1

56 रन बनाकर आउट रोहित: रोहित शर्मा अपनी पारी को ज्यादा बड़ा नहीं बना सके। शादाब खान के खिलाफ रोहित ने आक्रम अंदाज में बल्लेबाजी की। लेकिन बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में ही वह अपना विकेट भी गंवा बैठे। शादाब खान ने उन्हें फहीम अशरफ के हाथों कैच कराया। रोहित शर्मा शादाब खान की गेंद पर एक और बड़ा शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन फहीम अशरफ ने डाइव मारकर उनका कैच पकड़ लिया।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ: रोहित शर्मा की पारी देखकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। रोहित ने कप्तानी पारी खेलते हुए भारत के लिए आज दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रोहित का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। रोहित की बल्लेबाजी को देखकर पाकिस्तानी गेंदबाज भी हताश और परेशान नजर आए।

शुभमन गिल भी आउट: रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल भी आउट हो गए। गिल ने 52 गेंद में 10 चौकों की मदद से 58 रन बनाने का काम किया। शाहीन अफरीदी ने गिल को आगा सलमान के हाथों कैच आउट कराया। अफरीदी की गेंद को समझने में गिल भूल कर बैठे और एक आसान सा कैच दे बैठे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+