IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ श्रेयस अय्यर का खेलना था पक्का! फिर ऐसा क्या हुआ कि हो गए बाहर

Asia Cup 2023, Pakistan vs India, Super Fours, 3rd Match: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने सुपरफोर मैच में शानदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने तेज तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 100 से अधिक रनों की साझेदारी निभाई। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शुरुआती ओवरों में विकेट झटकने में नाकाम रहे। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शुरुआत से ही पाकिस्तानी गेंदबाजों पर दबाव बनाने का काम किया।

केएल राहुल को मौका: इस मैच से पहले केएल राहुल को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म था। केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। केएल राहुल को श्रेयस अय्यर की जगह टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम के इस फैसले से क्रिकेट फैंस खुश नजर नहीं आ रहे हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर बीसीसीआई से सवाल पूछने का काम कर रहे हैं।

KL Rahul 1

इस वजह से मिला मौका: बीसीसीआई द्वारा जारी शीट में श्रेयस अय्यर नंबर चार पर थे। लेकिन बाद में नंबर चार को काटकर वहां 13 लिखा गया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो श्रेयस अय्यर इस मुकाबले में खेलने वाले थे। प्रैक्टिस के दौरान श्रेयस अय्यर के पीठ में कुछ तकलीफ होने के कारण वह अंतिम समय में प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिए गए। इसके बाद 13 नंबर पर लिस्ट में शामिल केएल राहुल का नाम नंबर चार पर लिखा गया।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमान, इमाम उल हक, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+