PAK vs ENG 2nd Test: क्या दूसरे टेस्ट में बारिश बचाएगी पाकिस्तान की लाज? मैच से पहले जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
Pakistan vs England, 2nd Test: पाकिस्तान क्रिकेट टीम, मंगलवार 15 अक्टूबर को मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दूसरे टेस्ट मैच में फिर से इंग्लैंड से भिड़ेगा। पहली पारी में 550 से अधिक स्कोर के बावजूद, शान मसूद एंड कंपनी जीत दर्ज करने में विफल रही थी। दूसरे टेस्ट से पहले मुल्तान की पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाले आगामी मुकाबले के लिए मौसम का पूर्वानुमान आशाजनक लग रहा है। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में फैंस बिना किसी रुकावट के मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को शहर का तापमान दिन में 36 डिग्री सेल्सियस और रात में 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन और रात में आसमान साफ रहेगा। दिन और रात में बारिश की संभावना 0% है। सुबह में ह्यूमिडिटी 40% और शाम को 50% रहेगी।
मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
पाकिस्तान का मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम आंकड़ों के अनुसार टेस्ट में एक हाई स्कोरिंग मैदान है। पहली पारी का औसत कुल 365 है, जबकि दूसरी पारी का औसत कुल 451 है। इसके अलावा, तीसरी और चौथी पारी का औसत कुल 269 और 255 है। मुल्तान स्टेडियम ने अब तक 7 टेस्ट की मेजबानी की है, जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 3 मैच जीते हैं और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने भी 3 मैच जीते हैं। हालांकि, दोनों टीमों को बराबर मदद मिली है।
पाकिस्तान क्रिकेट की स्थिति चिंताजनक
इधऱ, पाकिस्तानी क्रिकेट के दिग्गज शोएब अख्तर ने हाल ही में राष्ट्रीय टीम की मौजूदा स्थिति पर अपनी चिंता व्यक्त की, खासकर लगातार निराशाजनक प्रदर्शनों के बाद। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को बांग्लादेश से दो टेस्ट मैचों की सीरीज हारने और फिर पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके कारण पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने एक आश्चर्यजनक कदम उठाया, जिसने दूसरे टेस्ट के लिए बाबर आज़म को टीम से बाहर करने का फैसला किया।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), मैथ्यू पॉट्स, ब्रायडन कार्स, जैक लीच, शोएब बशीर।
दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान XI: सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, आमिर जमाल, नोमान अली, साजिद खान और जाहिद महमूद
पाकिस्तानी टीम: सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), मोहम्मद हुरैरा, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), आगा सलमान, आमिर जमाल, मेहरान मुमताज, साजिद खान, मोहम्मद अली, कामरान गुलाम, नोमान अली, जाहिद महमूद, हसीबुल्लाह खान, मीर हमजा।
ये भी पढ़िए- PAK vs ENG, 2nd Test: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड का दूसरा टेस्ट कब-कहां देख सकेंगे लाइव, यहां जानिए सभी डिटेल्स
इंग्लैंड की टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जैक लीच, शोएब बशीर, ब्रायडन कार्स, ओली स्टोन, मैथ्यू पॉट्स, जॉर्डन कॉक्स, रेहान अहमद।












Click it and Unblock the Notifications