PAK vs ENG: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 में कड़ी टक्कर आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
PAK vs ENG Pitch and Weather: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सीरीज में आज दूसरा मुकाबला खेला जाना है। यह मैच बर्मिंघम में होगा। दोनों ही टीमों का प्रयास यही रहेगा कि मैच में जीत दर्ज करते हुए लीड हासिल कर आगे जाना जाए।
टी20 वर्ल्ड कप के हिसाब से यह सीरीज काफी अहम है। देखना होगा कि बर्मिंघम में पाकिस्तानी टीम का खेल कैसा रहेगा। बाबर आज़म की कप्तानी वाली पाक टीम के पास क्षमता की कमी नहीं है लेकिन इंग्लैंड के पास घरेलू मैदान और फैन्स का पूरा लाभ रहने वाला है।

इंग्लैंड और पाकिस्तान पिच रिपोर्ट
पाक और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की पिच को देखा जाए, तो इसमें किसी एक पक्ष के लिए मदद नहीं होगी। गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों के लिए ही कहीं न कहीं मदद रहने वाली है। बल्लेबाज सेटल होने के बाद अपने स्ट्रोक खेल सकते हैं। टॉस जीतने वाली टीम को पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेना चाहिए। बैटिंग पहले करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं।
इंग्लैंड और पाकिस्तान वेदर रिपोर्ट
जहाँ तक मौसम की बात है, तो पिछले मैच के तरह यहाँ उतनी बारिश होने की संभावना नहीं है लेकिन पूरी तरह से इसे नकारा भी नहीं जा सकता है। बारिश की संभावना 25 फीसदी तक जताई गई है। बादलों से आसमान घिरा रहेगा। यह अच्छा संकेत नहीं कहा जा सकता है। इस कंडीशन में गेंदबाज हावी रहते हैं।
पाकिस्तान टीम
मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, शादाब खान, हसन अली, अबरार अहमद, अब्बास अफरीदी , इरफ़ान खान, उस्मान खान, आगा सलमान
इंग्लैंड टीम
जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), फिलिप साल्ट, विल जैक, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपले, मार्क वुड, बेन डकेट, लियाम लिविंगस्टोन, टॉम हार्टले












Click it and Unblock the Notifications