संन्यास से वापस आते ही 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को टीम में जगह, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 टीम का ऐलान

PAK vs NZ: बाबर आज़म को फिर से कप्तान बनाने के बाद पाकिस्तानी टी20 का ऐलान कर दिया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम घोषित की गई है। खास बात तो यह है कि पाक टीम में दो ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो संन्यास लेने के बाद वापस लौटे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेलने वाली इस पाकिस्तानी टीम से टी20 वर्ल्ड कप टीम का चयन भी होना है। पाक टीम में कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। हाल ही में बाबर आज़म को फिर से टीम का कप्तान बनाने की घोषणा की गई थी।

pakistan team

ऑल राउंडर इमाद वसीम और तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को इस टीम में शामिल किया गया है, दोनों खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वापस आए हैं और उनको पाक टीम में शामिल कर लिया गया। इन दोनों को टी20 वर्ल्ड कप की टीम में भी शामिल किया जा सकता है।

टीम में दो अनकैप्ड बल्लेबाज भी शामिल किये गए हैं। मोहम्मद इरफ़ान खान और उस्मान खान को भी टीम में शामिल किया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में समाप्त हुई पाकिस्तान सुपर लीग में अपने बल्ले से दमखम दिखाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

आमिर और वहाब का चयन होना दिख रहा था। दोनों ने संन्यास से वापस आने का फैसला लिया, तभी लग रहा था कि इनको टीम में शामिल किया जाएगा। टीम के वरिष्ठ मैनेजर वहाब रियाज ने कहा कि इन दोनों का चयन होना ही था। वहाब रियाज चयन समिति का हिस्सा भी हैं।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 18 अप्रैल को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 20 अप्रैल और अंतिम मुकाबला 21 अप्रैल को खेला जाएगा। चौथा मैच 25 अप्रैल और अंतिम मुकाबला 27 अप्रैल को खेला जाएगा। शुरुआती तीन मैच रावलपिंडी और अंतिम दो मैच लाहौर में खेले जाएँगे।

पाकिस्तानी टी20 टीम

बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उसामा मीर , उस्मान खान, ज़मान खान

रिजर्व खिलाड़ी: हसीबुल्लाह, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान और सलमान अली आगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+